{"_id":"6a9db5c883f4816d56006e99","slug":"auto-parts-shopkeeper-beaten-up-for-stopping-him-from-abusing-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-161867-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गाली देने से रोका तो ऑटो पार्ट्स दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गाली देने से रोका तो ऑटो पार्ट्स दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर चौराहा में शनिवार रात गाली-गलौज का विरोध करने पर अराजक तत्वों ने ऑटो पार्ट्स दुकानदार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया है।
बड़नपुर निवासी आलोक साहू की चौराहे पर ऑटो पार्ट्स की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह दुकान पर बैठा था। तभी पड़ोस के पुष्पेंद्र, पुष्पराज, नई बस्ती निवासी आशीष तिवारी, प्रवीण तिवारी, प्रीत श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, शादीपुर निवासी गौरव उर्फ लड्डू समेत छह अन्य लोग दुकान के पास पहुंचे।
आरोप है कि सभी वहां लोगों से गाली-गलौज कर रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे की बट और डंडे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में उसका सिर फट दिया। लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है और उनके खिलाफ पूर्व में मुकदमे दर्ज हैं। सभी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)