फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rain has stopped, yet people are troubled by waterlogging in 20 houses

Fatehpur News: बारिश बंद, फिर भी 20 घरों में जलभराव से लोग परेशान

Mon, 07 Sep 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rain has stopped, yet people are troubled by waterlogging in 20 houses
फोटो-09-धाता क्षेत्र के नारायनपुर गांव में भरा पानी। संवाद
धाता। बारिश बंद होने के बाद भी नगर पंचायत के नारायनपुर मोहल्ले में करीब 20 घर अब भी पानी से घिरे हैं। रास्तों पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जरूरी काम से बाहर जाने वालों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलभराव से मोहल्लेवासियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। रास्तों में पानी भरा होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। पानी में कीड़े-मकोड़े आने का खतरा भी बना है। पशुपालकों को पशुओं में बीमारी फैलने की चिंता सता रही है। घरों के आसपास पानी भरा होने से लोग मजबूरी में पशुओं को पानी में ही बांध रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों का कहना है कि लगातार बारिश के बाद पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी हुई है। दो दिन से बारिश नहीं हुई इसके बावजूद जलस्तर कम नहीं हुआ। रविवार को मौसम फिर खराब होने और बारिश की आशंका से लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें डर है कि दोबारा बारिश होने पर पानी घरों के अंदर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पंप लगाकर निकाला जा रहा पानी
नगर पंचायत के ईओ प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले पांच दिनों से लगातार पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। काफी मात्रा में पानी बाहर निकाला जा चुका है। यदि दो दिन और बारिश नहीं हुई तो मोहल्ले से पूरा पानी निकाल दिया जाएगा। बारिश होने पर दोबारा जलभराव की आशंका है।

फोटो-09-धाता क्षेत्र के नारायनपुर गांव में भरा पानी। संवाद

फोटो-09-धाता क्षेत्र के नारायनपुर गांव में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed