बिग बॉस 20: आम्रपाली दुबे से लेकर मैरी कॉम तक, सीजन 20 में शामिल हुए ये प्रतिभागी; जानें इनके बारे में सबकुछ
Bigg Boss 20 Final contestants List: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरू हो चुका है। सलमान खान ने आज रविवार को प्रीमियर एपिसोड में सभी प्रतिभागियों से मुलाकात कराई। शो में 15 सदस्य पहुंचे हैं। जानिए कौन-कौन बना है हिस्सा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंतजार की घड़ियां आखिर पूरी हो गई हैं। चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन का आगाज हो चुका है। सलमान खान ने बतौर होस्ट एक बार फिर कमान संभाली है। आज 06 सितंबर को प्रीमियर एपिसोड में दबंग खान ने 15 प्रतिभागियों की घर में एंट्री कराई। माहौल काफी रोमांचक रहा। सलमान खान का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। इस बार घर के अंदर कौन-कौन गया है? जानिए
कनिका मान
रियलिटी शो में पहली सदस्य के रूप में कनिका मान ने एंट्री ली। बता दें कि कनिका मान टीवी की लोकप्रिया अदाकारा हैं। उन्हें ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से काफी पहचान मिली। इसके अलावा वे ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं।
आसिफ खान
दूसरे सदस्य के रूप में पंचायत सीरीज के 'दामाद जी' पहुंचे। सलमान खान ने अभिनेता आसिफ खान का घर में स्वागत किया। सलमान ने आसिफ का परिचय ही ओटीटी के चर्चित चेहेरे के रूप में दिया। बता दें कि आसिफ खान 'पंचायत' से लेकर 'मिर्जापुर' तक, कई चर्चित वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। खासतौर पर ‘पंचायत’ में अपने काम के लिए वे काफी लोकप्रिय हैं। इस सीरीज में उनका डायलॉग 'गजब बेज्जती है' काफी लोकप्रिय हुआ था और इस पर खूब मीम्स बने।
काजी तौकीर
शो में सदस्य नंबर तीन के रूप में सलमान खान ने काजी अहमद तौकीर का स्वागत किया। काजी तौकीर सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर घर-घर में मशहूर हुए थे। साल 2005 में शो जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में उनका सफर कैसा रहता है और यहां से वह क्या पहचान हासिल करते हैं!
ईशा रिखी
बिग बॉस के घर में ईशा रिखी ने भी कदम रखे हैं। वे बादशाह के एक्स वाइफ हैं। शो में अपनी यात्रा के बारे में ईशा ने बताया और इस दौरान उनकी आंखों में आंसू छलक आए। ईशा रिखी कई चर्चित एक्ट्रेस और मॉडल हैं और कई पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
आम्रपाली दुबे
चर्चित भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी बिग बॉस के घर में एंट्री ली है। वे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली ने कहा कि वे इस शो में आम्रपाली का 2.0 वर्जन दिखाने आई हैं।
रोहिद खान
ऑस्ट्रियन एक्टर रोहिद खान भी बिग बॉस के घर पहुंचे हैं। रोहि मॉडलिंग और एंटरटेनमेंट से जुड़े हुए हैं। बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री उनकी लोकप्रियता का भी एक नया अध्याय लिख सकती है।
लव गिल
बिग बॉस 20 में रिया अहीर और लव गिल साथ में पहुंची थीं। मगर, घर के अंदर लव गिल की एंट्री हुई। दरअसल, फैंस वोटिंग में उन्होंने रिया को हरा दिया। लव गिल पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वे म्यूजिक वीडियोज के जरिए चर्चा में आईं और इसके बाद पंजाबी फिल्मों में भी काम किया।
मैरी कॉम
मैरी कॉम भी बिग बॉस 20 के घर पहुंची हैं। मैरी कॉम भारत की मशहूर बॉक्सर और ओलंपिक मेडलिस्ट हैं। वह छह बार की वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। अगर मैरी कॉम बिग बॉस के घर में आती हैं, तो शो में उनकी एंट्री काफी खास मानी जाएगी।
हर्ष माशरे
हर्ष विजय माशरे भी बिग बॉस 20 में पहुंचे हैं। बता दें कि हर्ष मशहूर रैपर हैं। उन्होंने अपनी एंट्री के दौरान ही खूब रंग जमा दिया। उम्मीद है कि घर के अंदर भी वे माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेंगे।
तन्मय सिंह
स्काउट के नाम से मशहूर तन्मय सिंह भी शो में पहुंच चुके हैं। तन्मय सिंह, गेमिंग और डिजिटल कंटेंट की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग कम्युनिटी में उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
गुल्लू, अमन और उदिति सिंह
- शो में तीन चेहरों ने एक साथ एंट्री ली। इनके नाम हैं, अमन गांधी, गुल्लू और उदिति सिंह।
- बता दें कि कुशल तंवर को ‘गुल्लू’ के नाम से भी जाना जाता है। वे रियलिटी शो की दुनिया में पहले से सक्रिय रहे हैं। उन्होंने रोडीज और स्पिल्ट्सविला जैसे शोज में हिस्सा लिया और अपनी पहचान बनाई।
- अमन गांधी टीवी एक्टर हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में वे ऋतिक विरानी के किरदार से काफी पॉपुलर हुए हैं।
- वहीं, उदिति सिंह मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं।
अरिश्फा खान
शो में सबसे ज्यादा चर्चा अरिश्फा को लेकर हो रही है। वे भी इस बार बिग बॉस के घर में पहुंची हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में वे खूब लोकप्रिय हैं। बता दें कि अरिश्फा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या सुनकर सलमान खान भी चौंक गए।
रीति तिवारी
भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बनी हैं। रीति तिवारी कंपोजर हैं।
माही विज
बिग बॉस 20 के आखिरी सदस्य के रूप में अभिनेत्री माही विज ने एंट्री ली है। माही विज भी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वे टीवी की दुनिया का परिचित नाम हैं। उन्होंने सहर होने को है, लागी तुझसे लगन और बालिका वधू जैसे शो में काम किया है।