{"_id":"6a9e3fb762f22f2dda0fe54c","slug":"ankit-baliyan-murder-friendship-and-family-network-allegedly-used-by-gogi-gang-to-execute-plot-2026-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकित हत्याकांड: दोस्ती-रिश्तेदारी का नेटवर्क बना हत्या का आधार, गोगी गैंग ने अपनों को बनाया शूटर और मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित हत्याकांड: दोस्ती-रिश्तेदारी का नेटवर्क बना हत्या का आधार, गोगी गैंग ने अपनों को बनाया शूटर और मददगार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:08 AM IST
सार
अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस ने गोगी गैंग के दोस्ती और रिश्तेदारी के नेटवर्क का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक इसी नेटवर्क के जरिए शूटर और मददगार चुने गए और वारदात को अंजाम देने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
1 of 7
अंकित हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में गोगी गैंग के कथित दोस्ती और रिश्तेदारी के नेटवर्क की परतें खुलने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार गैंग ने अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए सीधे बाहरी लोगों पर भरोसा करने के बजाय दोस्तों और रिश्तेदारों को ही अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। किसी को दोस्ती के नाम पर गैंग से जोड़ा गया तो किसी को रिश्तेदारी के भरोसे जिम्मेदारी दी गई।
2 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा- रिश्तों के भरोसे खड़ा किया नेटवर्क
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, जांच में सामने आया है कि कनाडा में बैठा गैंग सदस्य चिराग, गोगी गैंग के सरगना भोलू का भतीजा है। इसी तरह अमेरिका में बैठा मोंटी, जितेंद्र गोगी का भतीजा बताया गया है। करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू को भी वांछित एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
3 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
शूटरों के बीच भी दोस्ती का कनेक्शन
जांच में सोनीपत के शूटर मोहित और सुमित के बीच दोस्ती का कनेक्शन सामने आने की बात कही गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों को दोस्ती की दुहाई देकर गैंग से जोड़ा गया। इसी तरह सत्यम और आर्यन को भी आपस में दोस्त बताया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों को भी इसी दोस्ती के आधार पर नेटवर्क का हिस्सा बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
तिहाड़ में बंद रोहित भी रिश्तेदार बताया गया
पुलिस के अनुसार दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रोहित भी भोलू का रिश्तेदार है। पुलिस का मानना है कि दोस्ती और रिश्तेदारी के नेटवर्क के जरिए गैंग ने अपने बीच भरोसे की एक ऐसी कड़ी तैयार की, जिससे बाहरी लोगों की भूमिका कम हो और पुलिस के लिए सीधे मुख्य नेटवर्क तक पहुंचना मुश्किल हो।
विज्ञापन
5 of 7
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
चार रिश्तेदारों की भूमिका भी जांच में
एसपी के मुताबिक पानीपत और सोनीपत में भोलू और पंपू से जुड़े चार रिश्तेदारों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस इन लोगों के मोबाइल संपर्क, गतिविधियों और हत्याकांड से जुड़े संभावित लिंक की पड़ताल कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।