{"_id":"6ab7b8cdba77e53b04005a72","slug":"video-farrukhabad-fire-breaks-out-at-a-pan-masala-shop-fire-brigade-brings-it-under-control-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: पान मसाला की दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: पान मसाला की दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
पान मसाला व कोल्ड ड्रिंक की बंद दुकान में रात में शार्ट सर्किट से आग लग गई। भीषण आग से दुकान में लगा फ्रीजर, काउंटर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सुबह धुआं उठता देख घटना की जानकारी हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच आग बुझाई।
कस्बा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी राहुल गुप्ता की मिठाई गली पुलिया पर पान मसाला, कोल्ड ड्रिंक आदि की दुकान है। शुक्रवार देर रात उसकी दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें उठने के साथ अंदर रखा सामान जलने लगा। शनिवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी ऋषि वर्मा सोकर उठे तो उन्हें जलने की बू लगी। इस पर उन्होंने घर से निकल कर देखा तो राहुल की दुकान से धुआं निकलता मिला। इस पर उसने घटना की जानकारी फोन द्वारा राहुल को दी। कुछ ही देर में राहुल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा।
उसने शटर उठाकर देखा तो अंदर सामान जला पड़ा था और आग जल रही थी। इस पर घटना की सूचना यूपी 112 पर दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग बुझानी शुरू की। करीब 40 मिनट बाद सुलगती आग पर काबू पाया जा सका। राहुल ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार देर रात दुकान बंद की थी। शुक्रवार को गणेश विसर्जन यात्रा के कारण दुकान नहीं खोली। वह लाइट काटना भूल गया था। आग लगने से फ्रीजर, काउंटर, मसाला, सिगरेट आदि सामान जल गया। इससे करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।