{"_id":"6ab8175722d9ee159101c3cb","slug":"rain-exposes-shoddy-patchwork-highway-surface-peels-off-in-several-places-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-149159-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश में खुल गई पैचवर्क की पोल, जगह-जगह उखड़ा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश में खुल गई पैचवर्क की पोल, जगह-जगह उखड़ा हाईवे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर कराए गए पैचवर्क की बारिश ने पोल खोल दी है। पैचवर्क के अधिकांश स्थान दो दिन की बारिश में फिर उखड़ गए। सड़क पर गड्ढे और जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी से लबालब गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वाहन सवारों को झटके लग रहे हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी ने पांचाल घाट से सेंट्रल जेल चौराहा तक करीब 6.6 किलोमीटर हाईवे की पड़ताल की। कई स्थानों पर सड़क जर्जर मिली। सितंबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हाईवे पर पैचवर्क कराया गया था लेकिन 20-22 दिन में ही कई स्थानों पर सड़क फिर उखड़ गई। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई।
मसेनी चौराहा से पांचाल घाट की ओर बढ़ते ही 20 मीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे दिखाई दिए। चांदपुर गांव के सामने, बीआरएस लॉन के पास और दीनदयाल बाग में सड़क कई स्थानों पर उखड़ी मिली। जिन गड्ढों में पैच लगाकर मरम्मत की गई थी, उनमें भी पानी भर गया।
विज्ञापन
पांचाल घाट चौराहा और पुल पर जलभराव से वाहनों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। मसेनी से सेंट्रल जेल चौराहा की ओर जाने पर नेकपुर पुल से पहले सड़क उखड़ी मिली। सड़क पर फैली गिट्टी से दोपहिया और छोटे वाहनों को परेशानी हो रही है। रिलायंस पेट्रोल टंकी के आगे भी सड़क कई जगह दब गई है, जिससे पानी भर गया। सेंट्रल जेल चौराहा से आगे भी जलभराव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त नजर आई।
नेकपुर पुल के पास सड़क का किनारा कटा
नेकपुर पुल के पास बारिश के पानी से सड़क का किनारा कट गया है। करीब एक फीट गहरा गड्ढा हो गया है। इससे सड़क के और धंसने की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग से लगातार भारी वाहनों की आवाजाही के चलते हादसे का खतरा भी बना है।
बारिश थमने पर फिर होगी मरम्मत
एनएचएआई के साइट इंजीनियर विश्वास मिश्रा ने बताया कि ज्यादा बारिश होने के कारण कुछ स्थानों पर कराया गया पैचवर्क उखड़ गया है। बारिश बंद होने के बाद सड़क की दोबारा मरम्मत कराई जाएगी।