फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Record 196.06 mm rainfall in 24 hours; power outages; train services slowed down.

Farrukhabad News: चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 196.06 मिमी बारिश, बिजली गुल, ट्रेनों की रफ्तार थमी

Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Record 196.06 mm rainfall in 24 hours; power outages; train services slowed down.
फर्रुखाबाद। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से गली-मोहल्ले तो दूर मुख्य मार्गों पर भी एक-एक फीट पानी भर गया है। कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। नेकपुर ओवरब्रिज के नीचे रेल लाइन पानी में डूब गई। कॉशन लगाकर ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है। 24 घंटे में रिकॉर्ड 196.06 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक कायमगंज तहसील में 210 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बिजली भी गुल रही, इससे पेयजल सेवा ठप रही। बारिश के साथ तेज हवाओं से धान व सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के से शुरू हुई बारिश कभी धीमी तो कभी तेज होती रही। रात 10 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश शनिवार देर रात तक एक मिनट के लिए भी नहीं रुकी। इससे हालात बदतर हो गए। सबसे अधिक जिला मुख्यालय के हालात खराब हुए। यहां चोक नालों की वजह से तलैया फजल इमाम, डिग्गीताल, गंगानगर, भीकमपुरा, नाला सिमतसुमाल, नाला मछरट्टा, पल्ला, पलरिया, ढुइया, हाता शफी खां, हाता इस्लाम खां, हाता मझले खां, नकारचियान, हाता दाऊद खां समेत अधिकांश मोहल्लों की गलियों, सड़कों पर भारी जलभराव हो गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ से बढ़पुर तक अधिकांश सड़क पानी से भरी रही। लाल सराय और बीबीगंज अनाज मंडी पुलिया पर पानी की तेज धार चलने से वाहन बंद हो गए। लोग घरों में ही दुबके रहे। पूरे शहर की बिजली भी बंद है। इससे पेयजल संकट गहरा गया। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से खेतों में धान की फसल बिछने से बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों में गोभी की पौध जलभराव से बर्बाद हो गई। तोरई, लौकी, करेला, खीरा आदि नार वाली सब्जियों को भी नुकसान हुआ। आलू की अगेती बोआई में भी देरी तय है। सबसे कम बारिश अमृतपुर तहसील क्षेत्र में हुई।
----------------
पंपिंग सेट से पानी निकालने का प्रयास
फर्रुखाबाद। बारिश का असर रेलवे स्टेशन पर भी पड़ा। लाइन नंबर एक, छह और सात पर काफी जलभराव हो गया। पटरियों के ऊपर तक पानी आने से इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने दो पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाना शुरू किया, मगर तेज बारिश से कोई असर नहीं हो रहा है। फर्रुखाबाद-कानपुर रेलखंड पर नेकपुर कलां ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार रात एक बजे पटरी पर 150 मीटर दूरी तक जलभराव के चलते 20 किमी प्रतिघंटा का कॉशन लगाया गया। सभी पैसेंजर, एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को धीमी गति से निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यार्ड की तीन पटरी पानी से भर गईं। पंपिंग सेट से पानी निकाला जा रहा है। नेकपुर कलां पर शुक्रवार रात रात 1:21 बजे 20 किमी प्रतिघंटा का कॉशन लगाया है। (संवाद)

--------------
सभी रेल अंडरपास से आवागमन प्रभावित
फर्रुखाबाद। शहर के विकासनगर बढ़पुर, नीबकरोरी, रोहिला, मुरहास कन्हैया समेत अधिकांश अंडरपास भी पानी से भर गए हैं। इस कारण वाहनों का आवागमन बंद हो गया। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने सभी अंडरपास का निरीक्षण किया। उन्होंने फिरोजाबाद, शिकोहाबाद के रेलवे अधिकारियों को पंपिंग सेट लगाकर अंडरपास से पानी निकलवाने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed