फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Poles toppled, power lines snapped.

Farrukhabad News: खंभे धराशायी तो लाइनें खंड-खंड

Sun, 27 Sep 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Poles toppled, power lines snapped.
फर्रुखाबाद। दो दिन से तेज हवा के साथ हो रही बारिश से जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली के खंभे व लाइनें टूट गईं। उपकेंद्र व फीडर बंद होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई स्थानों पर 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बिजली के दर्शन नहीं हुए। इससे घरों में लगे इन्वर्टर भी दगा दे गए। वहीं चार्जिंग न हो पाने से शहर में ई-रिक्शा भी काफी कम संख्या में दिखे।
विज्ञापन


33केवी लाइन में फाल्ट से जसमई उपकेंद्र घंटों ठप रहा। लकूला उपकेंद्र से जुड़े फीडर के कादरीगेट के पास स्कूल की दीवार गिरने से तीन खंभे टूट गए। बारिश में खंभे न बदल पाने से करीब 50 घरों की बिजली चालू नहीं हो सकी। पांचाल घाट उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ला बागलकूला में शुक्रवार से ही बिजली गुल है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि जेई से लेकर कोई बिजली अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं कर रहा है। सबमर्सिबल न चल पाने से पानी के लिए भी त्राहि-त्राहि मची रही। कुछ ऐसा ही हाल शहर के मोहल्ला बजरिया का है। यहां भी लोग दूसरे दिन बिजली न मिलने और जेई व एसडीओ का मोबाइल स्विच ऑफ होने से आक्रोशित दिखे। ठंडी सड़क के चौक व रेलवे रोड फीडर की भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू भोलेपुर उपकेंद्र के फतेहगढ़ फीडर की रातभर बिजली गुल रही। कुटरा उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर के उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने से पानी के लिए भटकना पड़ा। बरगदियाघाट तिराहे पर पेड़ गिरने से खंभा टूट गया। इससे देर रात तक कर्मचारी बिजली चालू करने का प्रयास करते रहे।


नवाबगंज सहित 110 गांवों की 20 घंटे से बिजली गुल
नवाबगंज। कस्बा स्थित मंझना रोड पर शनिवार सुबह तेज बारिश के दौरान दो दिन पूर्व खोदे गए नाले के पास खड़ा शीशम का पेड़ गिर गया। इससे बिजली के आठ खंभे टूटकर गिर गए। नगर पंचायत के 16 वार्डों के साथ क्षेत्र के 110 गांवों की बिजली गुल हो गई। दो घंटे तक मंझना रोड पर आवागमन बंद रहा। वन विभाग के कर्मियों ने सड़क से पेड़ काटकर हटवाए। तब यातायात शुरू हो सका। कस्बे में करीब 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है।

हजियांपुर व हुसैनपुर उपकेंद्र से जुड़े 180 गांव प्रभावित
शमसाबाद। उपकेंद्र हजियांपुर व हुसैनपुर से जुड़े करीब 180 गांवों की बिजली शुक्रवार रात 12 बजे से गुल है। शनिवार रात तक बिजली न मिलने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग की तो 33केवी लाइन के तीन खंभे गांव अद्दूपुर के पास तिरछे मिले। रोशनाबाद फीडर के तीन खंभे टूटे थे। हरसिंहपुर फीडर के परम नगर गांव में एक पोल टूटा मिला। कई स्थानों पर लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली चालू नहीं हो सकी। जेई दीपक राम ने बताया कि पेट्रोलिंग कराई जा रही है। क्षतिग्रस्त पोल व लाइन को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
बिजली न मिलने से लोगों में आक्रोश
जहानगंज। दूसरे दिन भी भारी बारिश से उपकेंद्र के सभी फीडर बंद रहे। इससे लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना पड़ा। 24 घंटे से बिजली न आने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
------
खंभे टूटने से ठप रहे उपकेंद्र
कंपिल। 33केवी लाइन में फाल्ट आने से कंपिल व सिवारा उपकेंद्र ठप हो गए। वहीं, कई स्थानों पर पेड़ गिरने से 11 केवी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। कस्बा के अलावा गांव इकलहरा, धर्मपुर, कटिया, राईपुर चिंघटपुर, कारव, पुंथर देहामाफी, कैरई, रुदायन, होतेपुर, मिसतनी, मधवापुर, रौकरी, भैसरी, बहबलपुर, हमीरपुर मजरा जात, बिहारीपुर, शेखपुर हुसंगा आदि गांवों में शाम होते ही अंधेरा पसर गया। बिजली न होने से ग्रामीणों ने मोमबत्ती का सहारा लिया।
इसके अलावा गांव पितौरा के पास पेड़ गिरने से 33केवी लाइन में फाल्ट से रुटौल उपकेंद्र ठप रहा। पेट्रोलिंग के दौरान भटासा फीडर से जुड़े गांव अलियापुर से मोहद्दीनपुर के बीच दो पोल टूटने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग चल रही है। जल्द ही फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।


----------
33केवी लाइन के पोल टूटे, 150 गांवों की बिजली गुल
फोटो-39 कुतुलूपुर के पास टूटे पड़े 33केवी लाइन के पोल। स्रोत: विभाग
अमृतपुर। गांव कुतलूपुर के पास तहसील व अमृतपुर उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन के डबल पोल टूटकर गिर गए। दोनों उपकेंद्र ठप होने से 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। एसडीओ उमेश कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन के डबल पोल टूट गए हैं। लाइन को सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश से मरम्मत कार्य में भी दिक्कत आ रही है। वहीं, मोहम्मदाबाद कस्बा सहित ग्रामीण उपभोक्ताओं को दूसरे दिन भी बिजली नहीं मिल सकी। इससे लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed