{"_id":"6782829acd9b8ff0840be3bf","slug":"video-allegations-of-beating-of-prisoner-in-jail-for-not-giving-statement-in-favor-of-dacoit-goppa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डाकू गोप्पा के पक्ष में बयान न देने पर जेल में बंदी से मारपीट के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डाकू गोप्पा के पक्ष में बयान न देने पर जेल में बंदी से मारपीट के आरोप
जेल के बंदी ने जेलर पर डाकू गोप्पा के पक्ष में बयान न देने पर मारपीट का आरोप लगाया है। डीएम को लिखे पत्र में बताया कि जेलर ने धमकी दी है कि उसके मनमाफिक बयान न दिया तो तीन दिन में उसकी हत्या करा देंगे।
पहाड़ी थाना क्षेत्र हर्रा गांव निवासी रामकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि वह जेल में बंद अपने पुत्र कुमकुम उर्फ अखिलेश से 10 जनवरी को मिलने गए थे। बेटे ने बताया कि इसी जेल में बंद परिवार का दुश्मन डाकू गोप्पा आये दिन धमकी देता है। आरोप लगाया कि जेलर डाकू गोप्पा का पक्ष लेकर 9 मई 2016 को हुई तीन लोगों की हत्या मामले में उसके पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाया। इन्कार किया तो उसे जेल में ही मारा पीटा और धमकी दी गई है कि तीन दिन के अंदर अगर बयान गोप्पा के पक्ष में न दिया तो उसे मरवा दिया जाएगा। आरोप लगाया कि इसके लिए जेलर ने डाकू गोप्पा से पांच लाख रुपये भी लिये हैं।
रामकृष्ण ने बताया कि इसके बाद से उसका पुत्र जेल में डरा सहमा है। किसी षडयंत्र व अनहोनी की आशंका जताई है। जेल अधीक्षक शशांक पांडेय ने बताया कि यह बिल्कुल गलत आरोप हैं। दोनों को जेल में अलग अलग रखा गया है। इनकी पुरानी दुश्मनी है इसीलिए ऐसे आरोप आये दिन लगाये जाते हैं। कुछ दिन पूर्व कुमकुम की ओर से एक पत्र दिया गया था कि दोनों की पेशी एक साथ न कराई जाए। वीडियो कांफ्रेसिंग से पेशी कराई जाए। इनकी बात मानकर यह व्यवस्था भी कर दी गई है। जेल में किसी तरह की कोई मारपीट नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।