{"_id":"6afc9bcdef9dc6beda006838","slug":"conveyed-the-message-of-road-safety-through-songs-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-139007-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गीतों से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गीतों से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
विज्ञापन
चित्रकूट। यातायात माह के तहत मंगलवार को शहर के धनुष चौराहे के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने गीतों के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया।
परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा पखवाड़ा और यातायात विभाग के यातायात माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में कलाकार कृष्ण गोपाल मिश्रा, टीएल सिंह, पप्पू सोनी, आराधना पटेल, अन्नू सोनी, अरुणा देवी व उमा ने लोकगीत प्रस्तुत किए। इसके जरिए हेलमेट लगाने, वाहन धीमी गति से चलाने और नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
आरटीओ राजीव कुमार ने कहा कि सभी लोग यातायात नियमों के तहत ही वाहन चलाएं। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं और बाइक में तीन सवारी न बैठाएं। पीटीओ दीप्ति ने कहा कि नशा करके वाहन न चलाएं, इससे दुर्घटनाएं होती हैं।