Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi

सुर्खियां: अमेरिका में राहुल गांधी बोले- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा भारत; तकनीकी खामियों से यूएस बेहाल

Wed, 18 Nov 2026 06:00 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 18 Nov 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश और दुनिया की बड़ी खबरों पर नजर डाले तो अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत के आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़े होने की बात कही। उन्होंने बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को लेकर चिंता जताई। वहीं, केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में संसद के आगामी सत्र को लेकर फैसला होना है। सवाल है कि दिसंबर में शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा या मानसून सत्र का विस्तार होगा? अमेरिका में एक सप्ताह के भीतर कई तकनीकी गड़बड़ियों ने सरकारी और निजी सेवाओं को प्रभावित किया। एनएसए का गोपनीय नेटवर्क, बैंकिंग सेवाएं, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफॉर्म बाधित हुए। विमानन सेवाओं में खराबी से करीब 10 हजार उड़ानों पर असर पड़ा। उधर, अमेरिका ने बहरीन में अपने सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले के जवाब में होर्मुज के पास क्यूशम द्वीप पर आईआरजीसी के मिसाइल ठिकाने को निशाना बनाया। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। तकनीकी और कारोबारी खबरों में एनवीडिया के चेयरमैन ने जेनसन हुआंग की सीईओ पद पर वापसी की संभावना खारिज कर दी। भारत में एनएचएआई ने बिना वैध थर्ड पार्टी बीमा वाले वाहनों को टोल प्लाजा पर अलर्ट और जुर्माना भेजने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। वहीं, दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत कॉरिडोर का प्राथमिक सर्वे शुरू हुआ है। इससे करीब 250 किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में पूरा करने की योजना है। वहीं, खेल जगत की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास के बाद पहली पोस्ट ने प्रशंसकों को भावुक किया। वहीं, दिवंगत अभिनेत्री निम्मी की संपत्ति हड़पने के आरोप में उनके केयरटेकर को गिरफ्तार किया गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस दौरा पूरा कर दिल्ली लौटे। मनीला में क्वाड बैठक के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की एकतरफा कार्रवाई और दबाव बनाने की कोशिशों पर चिंता जताई गई। आइए, विस्तार से सभी खबरों को पढ़ते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos

'आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत': कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी, युवाओं को लेकर कही ये बात

top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत गंभीर आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को इसकी प्रमुख वजह बताया। राहुल ने यह बात अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तारित मानसून सत्र या शीतकालीन सत्र?: कैबिनेट बैठक में आज होगा फैसला, केंद्र के एजेंडे में क्या-क्या शामिल?

top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
दिसंबर में संसद का शीतकालीन सत्र होगा या मानसून सत्र का विस्तार? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संसद का आगामी सत्र इस बार परंपरा से हटकर हो सकता है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में यह तय होगा कि दिसंबर में शीतकालीन सत्र होगा या मानसून सत्र का ही विस्तार किया जाएगा। सरकार दिसंबर के पहले सप्ताह में संसद की बैठक के लिए एजेंडा तैयार कर रही है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन

तकनीकी खामियों से यूएस बेहाल: सुरक्षा एजेंसी के गोपनीय नेटवर्क से लेकर बैंकिंग सेवाओं पर असर, लाखों लोग परेशान

top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
अमेरिका में लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका में एक के बाद एक तकनीकी गड़बड़ियों ने सरकारी सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बैंकिंग, विमानन और डिजिटल सेवाओं तक को प्रभावित कर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) का गोपनीय नेटवर्क ऑफलाइन हो गया, जेपी मॉर्गन चेज की ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं में रुकावट आई और  एपल के आईक्लाउड, एपल पे तथा ऐप स्टोर जैसी सेवाएं भी प्रभावित हुईं। यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ानों में देरी हुई, जबकि फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के सिस्टम में खराबी से करीब 10 हजार उड़ानों पर असर पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं भी 70 से अधिक देशों में बाधित रहीं। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

केशम द्वीप पर अमेरिका ने बरसाए बम: ईरान के मिसाइल ठिकाने बने निशाना, होर्मुज में बढ़ा तनाव; क्यों किया हमला?

top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
ईरान के ड्रोन हमले के जवाब में अमेरिका की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के केशम द्वीप पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के मिसाइल लॉन्च ठिकाने पर सटीक हमले किए। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

एनवीडिया में जेनसन हुआंग की वापसी मुश्किल: बोर्ड के चेयरमैन ने किया साफ, कहा- ऐसा करने का कोई इरादा नहीं

top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
एनवीडिया बोर्ड ने हुआंग की वापसी से किया इनकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एनवीडिया के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने कहा कि कंपनी का निदेशक मंडल पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग को दोबारा इस पद पर नियुक्त करने का इरादा नहीं रखता। उनका यह बयान हुआंग के उस बयान के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर बोर्ड उन्हें वापस बुलाता है तो वह कंपनी की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

तैयारी: बिना बीमा टोल से गुजरे तो अलर्ट और जुर्माना, एनएचएआई ने दिल्ली के मुंडका में शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
एनएचएआई ने दिल्ली के मुंडका में शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वाहन का थर्ड पार्टी बीमा खत्म होने या वैध पॉलिसी नहीं होने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा से गुजरने पर आपके मोबाइल पर अलर्ट आएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। व्यवस्था का परीक्षण सफल रहने और सिस्टम स्थिर होने के बाद इसे देश के अन्य हिस्सों में भी लागू करने की योजना है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

पीएम मोदी: फिलीपींस दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री, क्वाड की बैठक से चीन को इशारों में चेताया

top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
पीएम मोदी फिलीपींस दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस का दौरा पूरा करने के बाद दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरे के दौरान मनीला में हुई क्वाड देशों की बैठक पर पूरी दुनिया की नजर रही। भारत समेत चार देशों ने इस बैठक के जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी साझा रणनीति और प्राथमिकताओं को सामने रखा। बैठक में चीन का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया, लेकिन क्षेत्र में एकतरफा कार्रवाई, दबाव बनाने और बल प्रयोग के जरिये मौजूदा स्थिति बदलने की कोशिशों पर चिंता जाहिर की गई। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत की विदेश नीति और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम रहा। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

परिवहन: दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत कॉरिडोर का सर्वे शुरू, ढाई घंटे में पूरी होगी 250 किमी की यात्रा

top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
1 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एनसीआर के लोगों के लिए एक खुशखबरी आ रही है कि वे नमो भारत रैपिड ट्रेन से हरिद्वार-ऋषिकेश जाकर देवभूमि में गंगा स्नान कर सकेंगे। इससे दिल्ली से हरिद्वार तक पांच से छह घंटे का सफर ढाई घंटे में सिमट जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इसका प्राथमिक सर्वे शुरू कर दिया है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

'फैंस ने मुझे गलत साबित कर दिया': आईपीएल से संन्यास के बाद धोनी की पहली पोस्ट, मुकेश के गाने से किया भावुक

top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से आईपीएल 2027 के लिए रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी किए जाने के बाद यह खबर सामने आई। धोनी ने फ्रेंचाइजी को चुपचाप अपने फैसले की जानकारी दी थी और उनसे अपना नाम रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल करने को कहा था। अब आईपीएल से संन्यास के बाद धोनी की पहली सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आ गई है, जिसने फैंस को एक बार फिर भावुक कर दिया है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

दिवंगत अभिनेत्री निम्मी का केयरटेकर गिरफ्तार: दो फ्लैट कब्जाने की कोशिश, 1.8 करोड़ की एफडी हड़पी; जांच जारी

top headline today important and big news stories of 18 november 2026 updates on amar ujala news in hindi
एक्स @FilmHistoryPic - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिवंगत अभिनेत्री निम्मी की संपत्ति हड़पने के आरोप में सांताक्रूज पुलिस ने उनके 62 वर्षीय केयरटेकर असरार इकबाल शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात दादर के शिवाजी पार्क स्थित उसके घर से पकड़ा। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed