{"_id":"6afc9c2485f42bdac100f343","slug":"cows-were-fed-jaggery-on-gopashtami-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-139003-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: गोपाष्टमी पर गायों को खिलाया गुड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: गोपाष्टमी पर गायों को खिलाया गुड़
विज्ञापन
फोटो न- 17 सीकेटीपी 10 बांके बिहारी मंदिर में भजन कीर्तन करती मंडली। संवाद
चित्रकूट। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मंगलवार को गोपाष्टमी मनाई गई। इस अवसर पर मठ-मंदिरों और गोशालाओं में गायों की पूजा कर उन्हें गुड़ खिलाया गया।
धर्मनगरी के बांके बिहारी मंदिर, भरत मंदिर, निमोर्ही अखाड़ा और संतोषी अखाड़ा सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भजन-कीर्तन और हवन-पूजन के साथ गोपाष्टमी मनाई गई। शहर के बेड़ी पुलिया स्थित श्याम कृपा गो सदन गोशाला में पूजन कर गाय को गुड़ खिलाया। बाद में गोष्ठी कृषि विभाग के उप निदेशक जीत लाल गुप्ता ने कहा कि गाय पालना केवल परंपरा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और समृद्धि से जुड़ा है।
आयोजक प्रगतिशील किसान योगेश जैन, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महेंद्र सिंह, सुशील द्विवेदी, श्रवण गुप्ता, अशोक अग्रवाल, पीडी गुप्ता, विनय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
गो सेवकों को सम्मानित किया
मानिकपुर। ऐलहा ग्राम पंचायत की गोशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी मनाई गई। संचालक श्याम मूरत गौतम ने तहसीलदार धीरेंद्र कुमार यादव के साथ गो माता का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन बाद गो सेवकों को दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी ने संचालक व गो सेवकों की सराहना की। (संवाद)