{"_id":"6afc9ad9f5ecde1a3e0a5a5a","slug":"aqi-dropped-by-38-points-in-10-days-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138996-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 10 दिन में लुढ़का 38 अंक एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 10 दिन में लुढ़का 38 अंक एक्यूआई
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी चित्रकूट में हवा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है। पिछले 10 दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 38 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
मझगवां वायु गुणवत्ता केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, जिले का एक्यूआई पिछले दस दिनों में उतार-चढ़ाव भरा रहा। छह नवंबर को यह 145 दर्ज किया गया था, जो 9 नवंबर को बढ़कर 165 तक पहुंच गया, जो इस अवधि का सबसे प्रदूषित दिन रहा। दिवाली के बाद पराली जलाने, वाहनों के धुएं और ठंड के कारण हवा में प्रदूषण बढ़ गया था। हालांकि, 10 नवंबर के बाद स्थिति में बदलाव आया और हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया।
10 नवंबर को एक्यूआई 158 था, जो 16 नवंबर को सीधे 127 पर आ गया। 17 नवंबर को भी यह इसी स्तर पर बना रहा। इस प्रकार, पिछले दस दिनों में एक्यूआई में कुल 38 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह चित्रकूट में घने कोहरे और धुंध की चादर छाई रही। हालांकि, दिन में खिली धूप निकली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास बना हुआ है। फिजिशियन डॉक्टर आरबी लाल ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सुबह-शाम की सैर के दौरान मास्क पहनने की सलाह दी है।
पिछले दो दिनों से चल रही तेज पश्चिमी हवाओं ने प्रदूषक कणों को छांट दिया है, जिससे हवा साफ हुई है। हालांकि अभी भी मुख्य प्रदूषक पीएम 2.5 ही बना हुआ है।- अंकुर त्रिपाठी, मौसम विशेषज्ञ, कृषि विज्ञान केंद्र।