{"_id":"694431cab14c56e9b007ddd9","slug":"video-hut-was-reduced-to-ashes-in-fire-of-unknown-origin-leaving-landless-family-homeless-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अज्ञात कारण से लगी आग में झोपड़ी जलकर राख, भूमिहीन परिवार बेघर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात कारण से लगी आग में झोपड़ी जलकर राख, भूमिहीन परिवार बेघर; VIDEO
धीना थाना क्षेत्र के मेढान गांव में बृहस्पतिवार की रात हंसराज उर्फ महीपत बिंद, निवासी ग्राम मेढान, पोस्ट मेढान, तहसील सकलडीहा के झोपड़ी नुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में घर में रखा सारा घरेलू सामान, अनाज, कपड़े व अन्य आवश्यक वस्तुएं नष्ट हो गईं। पीड़ित महीपत बिंद भूमिहीन हैं और इस अग्निकांड के बाद उनके पास रहने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था।
खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। फिलहाल, ग्रामीणों के सहयोग से पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराया गया है, लेकिन स्थायी आवास और आर्थिक सहायता की अब भी आवश्यकता बनी हुई है।
समाजसेवी मुलायम यादव ने पीड़ित परिवार को तत्काल आवास, मुआवजा और सरकारी सहायता दिए जाने की मांग की है। वहीं, धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि अग्निकांड की सूचना तहसीलदार महोदय को दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।