फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Artists are busy preparing more than 50 pandals and idols.

Chandauli News: 50 से ज्यादा पंडाल और मूर्तियां तैयार करने में जुटे कलाकार

Sat, 12 Sep 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Artists are busy preparing more than 50 pandals and idols.
पीडीडीयू नगर। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से जिले का माहौल भक्तिमय होने को तैयार है। गणेश उत्सव को लेकर जिलेभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 सितंबर से शुरू होने वाले गणेशोत्सव के लिए पीडीडीयू नगर समेत ग्रामीण इलाकों में 50 से अधिक स्थानों पर पंडाल सजाए जाएंगे।
विज्ञापन

इनमें विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाएगी। अलग-अलग स्थानों पर पांच, सात और दस दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटका फोड़ प्रतियोगिता और गणपति की शोभायात्रा जैसे आयोजन होंगे।
विज्ञापन

गणेश उत्सव को लेकर आयोजक समितियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई स्थानों पर पंडाल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है तो कहीं साज-सज्जा का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंच तैयार किए जा रहे हैं। वहीं मूर्तिकारों के यहां भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम दिन-रात चल रहा है। पीडीडीयू नगर की नई बस्ती में मूर्तिकारों के यहां विभिन्न आकार और रूप में गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं की बुकिंग भी करा रहे हैं।
सिद्धार्थपुरम में पांच दिन विराजेंगे गणपति : सिद्धार्थपुरम कॉलोनी में पांच दिवसीय गणेश उत्सव की तैयारी है। यहां पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
नई सट्टी में भी सजाया जाएगा पंडाल : नई सट्टी में भी गणेश उत्सव को लेकर पंडाल निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। यहां गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

टांडाकला में सात दिन चलेगा उत्सव : टांडाकला में सात दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहां पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव के दौरान मटका फोड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजकों ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed