फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP MLA listened to the problems of the villagers

Chandauli News: भाजपा विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Sat, 12 Sep 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA listened to the problems of the villagers
धानापुर के महेशी में आयोजित चौपाल में बोलते भाजपा विधायक सुशील सिंह। स्रोत:-जागरूक पाठक
धानापुर। विकास खंड के ग्रामसभा महेशी में शुक्रवार को जन चौपाल और लोकार्पण कार्यक्रम में सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जन चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, आवास, पेंशन, राशन, बिजली की समस्याएं विधायक के सामने रखीं। इस दौरान कुछ मामलों का मौके पर समाधान कराया गया। विधायक ने ग्राम सभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


इनसेट.......

पांच विकास कार्यों का किया लोकार्पण

जन चौपाल के बाद विधायक ने गांव में क्षेत्र पंचायत की ओर से कराए गए पांच विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप सिंह, घनश्याम मिश्रा, धरणीधर मिश्रा, वैद्य हीरामन कनौजिया, रामजन्म गोंड, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, राजू गुप्ता, डॉ. नंद कुमार मौर्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed