फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jai Govind became the president and Mukesh Kumar became the minister

Chandauli News: जयगोविंद बने अध्यक्ष और मुकेश कुमार मंत्री

Sat, 12 Sep 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Jai Govind became the president and Mukesh Kumar became the minister
बरहनी में मनोनीत शिक्षक पदाधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
कंदवा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बरहनी की कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को बरहनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में की गई। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बकौड़ी के प्रधानाध्यापक जयगोविंद सिंह को अध्यक्ष और यूपीएस बगही के मुकेश कुमार को मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि रोहित यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपिका और अजय यादव को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश निराला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह रणविजय सिंह, सुरेंद्र कुमार व अमर बहादुर को संयुक्त मंत्री और संदीप कुमार को आय-व्यय निरीक्षक, विवेक सिंह को लेखाकार और अविनाश गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और पर्यवेक्षक विकास सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। पुरानी पेंशन, पदोन्नति समेत शिक्षकों की अन्य मांगों को लेकर संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा। इस दौरान संजय सिंह, अहमद हसन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed