{"_id":"69285cbb675d1eaa3a0ed32e","slug":"video-boat-capsized-at-tanda-kala-ganga-ghat-pulled-out-after-effort-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा घाट पर डूबी नाव, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाली गई; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाट पर डूबी नाव, कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाली गई; VIDEO
टांडाकला में गंगा घाट पर रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे एक दिव्यांग नाविक की नाव को नदी से बाहर निकालने का कार्य हाल ही में पूरा हुआ। दो माह पूर्व तेज आंधी और बाढ़ के कारण यह बड़ी नाव गंगा नदी में डूब गई थी, जिससे नाविक को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
नाविक अरुण निषाद, जो वाराणसी से यह बड़ी नाव खरीदकर लाए थे, ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी और बरसात के चलते उनकी नाव गंगा की लहरों में समा गई थी। बाढ़ का पानी घटने के बाद नाव पूरी तरह से मिट्टी और बालू से भर गई थी और गहरे कीचड़ में धंस चुकी थी। स्थानीय मजदूरों को लगाकर पहले नाव के भीतर जमी मिट्टी और बालू को बाहर निकलवाया। इसके बाद, नाव को पानी से बाहर खींचने के लिए विशेष प्रयास किए गए।नाविक को वाराणसी से दो विशाल हाइड्रा क्रेन बुलवानी पड़ी। इन हाइड्रा गाड़ियों की मदद से, बालू और कीचड़ में धँसी नाव को घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और सुरक्षित रूप से गंगा घाट के किनारे मरम्मत के लिए रखवाया गया।
अरुण निषाद के लिए यह नाव उनके और उनके परिवार के लिए रोजगार का एकमात्र साधन थी। नाव के डूबने से उन्हें आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगा था, लेकिन अब नाव को बाहर निकालने के बाद उन्होंने जल्द ही इसकी मरम्मत कराकर पुनः संचालन शुरू करने की उम्मीद जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।