{"_id":"6928062005a16ca311046e68","slug":"blasts-outside-police-stations-in-gurdaspur-and-sirsa-terrorist-organization-claims-responsibility-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर और सिरसा में थानों के बाहर धमाके, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर और सिरसा में थानों के बाहर धमाके, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
पंजाब के बॉर्डर जिले गुरदासपुर और हरियाणा के सिरसा में मंगलवार रात पुलिस थानों के बाहर जोरदार धमाकों से दहशत फैल गई। गुरदासपुर में दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए जबकि सिरसा में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। गुरदासपुर पुलिस ने धमाके को ट्रक का टायर फटने का मामला बताया जबकि घायल महिलाओं का दावा है कि धमाका होते ही चारों तरफ धुआं फैल गया। घायलों में सपना शर्मा, अनु बाला और राजेश कुमार को गहरी चोटें आई हैं। घायलों ने कहा कि ये चोटें टायर फटने के कारण नहीं लगतीं। राजेश कुमार की आंख में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है। उधर सिरसा में पुलिस ने ग्रेनेड हमले की पुष्टि की है। इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (केएलए) ने दोनों धमाकों की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है कि जब तक हिंदू खालिस्तान के खिलाफ बोलते रहेंगे, ग्रेनेड हमले होते रहेंगे। पुलिस ने इस पोस्ट को फर्जी बताया है। साथ ही कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं एक्स पर गुरदासपुर के एसपी डीके चौधरी ने इस ब्लास्ट को फेक बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।