Live
Delhi Building Collapse Live: मोती बाग में गिरी चार मंजिला इमारत, 20-25 छात्र ट्रामा सेंटर पहुंचे; एक की मौत
{"_id":"6a9d370f469f8a5a29037cdf","slug":"delhi-building-collapse-live-updates-building-collapses-in-satya-niketan-students-trapped-rescue-operation-2026-09-06","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Building Collapse Live: मोती बाग में गिरी चार मंजिला इमारत, 20-25 छात्र ट्रामा सेंटर पहुंचे; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 06 Sep 2026 04:29 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 06 Sep 2026 04:29 PM IST
खास बातें
Delhi Building Collapse News Live: दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था।
विज्ञापन
Delhi building collapse
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:43 PM, 06-Sep-2026
एक छात्र की हुई मौत
ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 20 से 25 छात्र एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए गए हैं। इनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं एक छात्र की मौत हो चुकी है।04:11 PM, 06-Sep-2026
एमसीडी के बिल्डिंग विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप
आप नेता सौरव भारद्वाज ने हादस के बाद नगर निगम को कटघरे में खड़ा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एमसीडी के बिल्डिंग विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तबादले का रेट 1.25 करोड़ रुपये है। आलोचकों का कहना है कि इतने भारी भ्रष्टाचार के चलते ऐसे हादसों का रुकना नामुमकिन है।
ऑडिट के नाम पर वसूली की आशंका
यह भी दावा किया जा रहा है कि इस हादसे के बाद अब सुरक्षा और ऑडिट के नाम पर एक बार फिर से व्यापारियों, जिम, होटलों और अस्पतालों से करोड़ों रुपये की वसूली की जाएगी, लेकिन जमीनी स्तर पर सिस्टम में कोई सुधार नहीं होगा।

04:06 PM, 06-Sep-2026
दिल्ली में इमारतों का गिरना चुनाव से कहीं बड़ा मुद्दा - कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त
इस दर्दनाक हादसे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे दिल्ली के लिए एक बेहद गंभीर समस्या बताया है।
सिस्टम पर उठाया सवाल
उन्होंने कहा कि चुनाव से कहीं अधिक महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि जिस तरह से बच्चे यहां अपनी जान गंवा रहे हैं और दिल्ली में इमारतें इस तरह से लगातार ढह रही हैं। दत्त ने सरकार से अपील करते हुए कहा, "जिस तरह से इन बच्चों की जान गई है, वह बेहद दुखद है। सरकार को तुरंत इन बच्चों और उनके परिवारों की सहायता करनी चाहिए।"
दोबारा न हो ऐसा हादसा
उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो। घटना को हृदयविदारक बताते हुए उन्होंने कहा कि इस समय पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ बच्चों की मदद करने पर होना चाहिए।

03:59 PM, 06-Sep-2026
मलबे के अंदर से आ रहे हैं छात्रों के फोन- बीजेपी विधायक अनिल शर्मा
इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताते हुए स्थानीय बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इसे एक हृदयविदारक घटना बताया।
पीजी में रहते थे छात्र
विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है; इससे ज्यादा दिल दहला देने वाला कुछ नहीं हो सकता। अलग-अलग जगहों से छात्र यहां पढ़ने आते हैं और इस इमारत के पीजी में रहते थे।
अंदर से आ रही हैं कॉल
उन्होंने एक चिंताजनक जानकारी साझा करते हुए बताया कि कुछ छात्र मलबे के अंदर से फोन भी कर रहे हैं। हालांकि सटीक संख्या बताना मुश्किल है कि अंदर पांच, 10 या 20 छात्र हैं, लेकिन यह तय है कि छात्र फंसे हुए हैं और अन्य लोगों के भी फंसे होने की आशंका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री ने पूरी टीम यहां भेज दी है। हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। पूरी सरकार इस घटना को लेकर बेहद चिंतित है और हमारा मुख्य उद्देश्य हर हाल में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

03:55 PM, 06-Sep-2026
डॉग स्क्वॉड के साथ एनडीआरएफ का रेस्क्यू जारी
ढही इमारत के मलबे में जिंदगियां तलाशने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज करने के लिए एनडीआरएफ के जवान डॉग स्क्वॉड की मदद ले रहे हैं, ताकि मलबे में फंसे लोगों की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सके।
फंसे लोगों की सटीक संख्या अभी अज्ञात
दिल्ली पुलिस का कहना है कि वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि मलबे के नीचे कुल कितने लोग फंसे हुए हैं या कितने लोग घायल हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है और पुलिस व प्रशासन स्थिति का आकलन कर रहे हैं। घटना से जुड़ी और अधिक जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

03:48 PM, 06-Sep-2026
10-15 छात्रों का रेस्क्यू, कोई हताहत नहीं- डूसू अध्यक्ष
हादसे को लेकर डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लगभग 10 से 15 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, हालांकि कुछ छात्र अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। हम लगातार उनके संपर्क में हैं। एनडीआरएफ की पूरी टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
अस्पताल भेजे गए छात्र
आर्यन मान ने बताया कि मलबे से निकाले गए सभी छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुल 15-20 छात्र वहां मौजूद थे, जिनमें से करीब 10 को बचा लिया गया है। हालांकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
प्रशासन से सीधा संपर्क
डूसू अध्यक्ष ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। अन्य बचाव टीमें भी छात्रों की मदद के लिए रास्ते में हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर सभी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है और मौके पर जेसीबी और फायर ब्रिगेड सहित सभी आवश्यक टीमें मुस्तैदी से डटी हुई हैं।

03:45 PM, 06-Sep-2026
आतिशी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मलबे में छात्रों समेत कई लोगों के दबे होने की आशंका बेहद विचलित करने वाली है। प्रशासन से अपील है कि राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाया जाएं और मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। सरकार इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
03:41 PM, 06-Sep-2026
मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पूरी स्थिति की करीब से निगरानी की जा रही है और सभी एजेंसियां एक साथ मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। फिलहाल, रेस्क्यू टीमों की पहली प्राथमिकता मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की जान बचाना है।
03:41 PM, 06-Sep-2026
प्रशासन द्वारा उठाए गए एहतियाती कदम
हादसे की गंभीरता और संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सटी हुई (आसपास की) इमारत को एहतियातन खाली करा लिया है ताकि किसी और जान-माल का नुकसान न हो।03:37 PM, 06-Sep-2026
सीएम बोलीं- बचाव कार्य में जुटी टीमें मुस्तैदी से जुटीं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन और विभिन्न एजेंसियां पूरे समन्वय के साथ मुस्तैदी से काम कर रही हैं। मौके पर एनडीआरएफ, डीडीएमए, दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन