{"_id":"6b032042e3b9e011660f75be","slug":"video-blackout-mock-drill-conducted-in-budaun-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति से निपटने की परखी गईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति से निपटने की परखी गईं तैयारियां
Mukesh Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:32 PM IST
Link Copied
बदायूं में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान विभिन्न विभागों ने आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा / नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह के नेतृत्व में आयोजित मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, अग्निशमन, विद्युत, आपदा मित्रों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। मॉकड्रिल के दौरान सायरन बजाकर ब्लैकआउट की प्रक्रिया, संचार व्यवस्था, सुरक्षित निकासी, भीड़ नियंत्रण एवं प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाओं का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस, मेडिकल टीम एवं अग्निशमन विभाग की तत्परता भी परखी गई। नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह ने कहा कि मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की कार्यक्षमता, तत्परता एवं आपसी समन्वय को परखना तथा आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा, जिससे वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में जनसुरक्षा सुनिश्चित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य समयबद्ध ढंग से संचालित किए जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।