{"_id":"6b034c57e43174a8f606cbc5","slug":"attempt-to-steal-oil-and-copper-wire-from-a-transformer-badaun-news-c-4-1-bly1014-1012642-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रांसफॉर्मर से तेल और कॉपर तार चुराने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रांसफॉर्मर से तेल और कॉपर तार चुराने की कोशिश
विज्ञापन
सैदपुर। कस्बे के उरैना मोड़ पर शनिवार को केके कॉन्वेंट स्कूल के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से तेल और कॉपर का तार चुराने का प्रयास किया गया। चोर फ्यूज काटकर चोरी कर रहे थे, तभी विद्युत निगम के अधिकारी पहुंच गए, जिससे चोरों को भागना पड़ गया। ट्रांसफॉर्मर गिराने के प्रयास में उसका तेल निकल गया।
सैदपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज काटकर चोर तेल व तार निकालने की कोशिश कर रहे थे। वहां से गुजर रहे अनवर अली खान को संदिग्ध गतिविधि दिखी, तो उन्होंने जेई जसवीर सिंह को सूचना दी। जेई कर्मचारियों के साथ पहुंचे तो चोर भाग गए। सूचना विजिलेंस थाना बदायूं को दी गई है। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद