Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Badaun soldier martyred after being struck by a tank

Budaun News: टैंक की चपेट में आने से बदायूं का जवान शहीद

Mon, 23 Nov 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Badaun soldier martyred after being struck by a tank
बदायूं के आमगांव निवासी जवान अंकुश का फाइल फोटो-
सिलहरी। हरियाणा के हिसार में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान हुए हादसे में बदायूं के एक जवान की जान चली गई। हादसा शनिवार दोपहर प्रशिक्षण के दौरान टैंक की चपेट में आने से हुआ। नायक अंकुश कुमार (26) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आमगांव के रहने वाले थे। उनके साथ एक अन्य जवान भी शहीद हुआ है। परिजनों के मुताबिक, पार्थिव शरीर आज पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

अंकुश कुमार सेना की टू गार्ड रेजिमेंट में तैनात थे। शनिवार को हरियाणा के हिसार जिले के भोजराज गांव के पास सेना का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान टैंक की चपेट में आने से अंकुश और शामली निवासी जवान मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अंकुश के तहेरे भाई अमित कुमार ने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब दो बजे अंकुश ने अपने बच्चों से फोन पर बात की थी। रविवार को उनकी छुट्टी पर घर आने की तैयारी थी। परिवार के लोगों ने उनके आने के बाद ककोड़ा मेला घूमने का भी कार्यक्रम बनाया था, लेकिन घर पहुंचने से एक दिन पहले ही उनकी मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश के परिवार में पत्नी पूजा, 11 वर्षीय बेटी नंदिनी और सात वर्षीय बेटा हर्ष हैं। उनके पिता आदेश कुमार भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। चाचा घनेंद्र सिंह और ताऊ के बेटे अमित कुमार भी सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनका छोटा भाई विनीत नौकरी करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन पार्थिव शरीर लेने के लिए रवाना हो गए।
सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के निवासी अंकुश की जान जाने की जानकारी संज्ञान में आई है। पार्थिव शरीर पहुंचने पर गांव में सुरक्षा संबंधी अन्य बंदोबस्त कराए जाएंगे।
---
अंकुश की अपराह्न दो बजे आखिरी बार परिवार से हुई थी बात

नायक अंकुश कुमार के ताऊ के बेटे अमित कुमार ने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब दो बजे अंकुश ने अपने बच्चों से फोन पर बात की थी। वह युद्धाभ्यास के बाद घर आने वाले थे।
--
टैंकों की एक साथ मूवमेंट से उठे धूल के गुबार में नहीं दिखे थे जवान और कुचले गए

हिसार। गांव भोजराज के पास 25 अक्तूबर से शुरू हुए युद्धाभ्यास के दौरान शनिवार अपराह्न टैंक के नीचे आने से शहीद हुए शामली जिले के लांस नायक मनीष और बदायूं निवासी नायक अंकुश के शव रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद सेना को सौंप दिए। इसके बाद सेना के वाहनों में दोनों शहीदों की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव रवाना कर दी गईं, जिनकी सोमवार सुबह तक उनके गांवों में पहुंचने की उम्मीद है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि 32 टैंकों की एक साथ मूवमेंट के कारण धूल का गुबार उठने से दृश्यता काफी कम हो गई थी। इस दौरान एक टैंक दोनों सैनिकों के ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में दोनों को हिसार कैंट स्थित सेना के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed