{"_id":"6b034c80080fc1dd2b08b9d6","slug":"7779-applications-received-in-the-district-on-special-campaign-day-badaun-news-c-123-1-sbly1001-178279-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विशेष अभियान दिवस पर जिले में मिले 7779 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विशेष अभियान दिवस पर जिले में मिले 7779 आवेदन
विज्ञापन
बदायूं के इस्लामिंंया इंटर कॉलेज बीएलओं से जानकारी लेता मतदाता। संवाद
बदायूं। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिले में विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम हटवाने और विवरण में संशोधन कराने के लिए कुल 7779 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक 6058 आवेदन फॉर्म-6 के रहे। इससे साफ है कि नए मतदाता बनने और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए लोगों ने सबसे अधिक रुचि दिखाई।
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 1455 फॉर्म-6 प्राप्त हुए। इसके माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले या निर्धारित पात्रता रखने वाले नए मतदाताओं ने सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया। दातागंज विधानसभा क्षेत्र में 1353, सहसवान में 1085, शेखूपुर में 893, बिल्सी में 727 और बदायूं विधानसभा क्षेत्र में 545 आवेदन मिले। इस तरह नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के मामले में बिसौली पहले और दातागंज दूसरे स्थान पर रहा।
वहीं, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 के कुल 795 आवेदन प्राप्त हुए। इस फॉर्म के माध्यम से किसी नाम को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के साथ मृत, स्थानांतरित या अपात्र मतदाता का नाम हटाने के लिए आवेदन किया जाता है। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 229 फार्म-7 मिले। सहसवान में 166, दातागंज में 139, बदायूं में 95, शेखूपुर में 100 और बिसौली में 66 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
इसके अलावा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में सुधार कराने के लिए फॉर्म-8 के कुल 926 आवेदन मिले। इस फॉर्म के माध्यम से मतदाता अपने नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, पता, फोटो आदि में संशोधन कराने के साथ ही निवास स्थान बदलने पर नए पते पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिसौली में सबसे अधिक 207 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। शेखूपुर में 192, बिल्सी में 144, दातागंज में 142, बदायूं में 134 और सहसवान में 107 आवेदन मिले।