{"_id":"689b7021c613fd269605890e","slug":"video-bijnor-a-youth-who-came-to-the-village-on-rakshabandhan-was-beaten-up-died-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: रक्षाबंधन पर गांव आए युवक की चौकीदारी कर रहे युवकों ने की पिटाई, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: रक्षाबंधन पर गांव आए युवक की चौकीदारी कर रहे युवकों ने की पिटाई, उपचार के दौरान मौत
बिजनौर जनपद के किरतपुर में रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने गांव आए एक दलित युवक की गांव में रात में चोरों से चौकीदारी कर रहे युवकों ने लाठी डंडों धारदार हथियारों से हमलाकर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। मृतक के भाई ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर थाने में दी है।
गांव भनेड़ा निवासी दलित युवक मनोज 28 वर्ष पुत्र ऋषिपाल दिल्ली में रहकर रंगाई पुताई का काम करता है। बीती 9 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने मनोज अपने गांव आ रहा था। सुबह चार बजे के करीब वह पैदल ही बस अड्डे से उतरकर गांव में अपने घर की ओर जा रहा था। तभी गांव में चौकीदारा कर रहे अचानक गांव के कुछ युवकों ने उसके उपर लाठी डंडों धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई मिथुन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल भाई को वह उपचार के लिए पहले सामुदायिक अस्पताल किरतपुर, फिर बिजनौर ले गए। गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रैफर कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक मनोज के भाई मिथुन ने गांव के चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।