फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The big question is how Deshraj wore his wife's salwar.

Bijnor News: बड़ा सवाल, देशराज ने कैसे पहनी पत्नी की सलवार

Thu, 17 Sep 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The big question is how Deshraj wore his wife's salwar.
बिजनौर। जलालपुर काजी में दंपती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की दूसरे दिन भी जांच जारी रही। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए करीब 50 सदस्यीय टीम को जांच में लगाया है। एसओजी, सर्विलांस, शहर कोतवाली पुलिस के साथ तीन जिलों की डॉग स्क्वाॅयड, पीएसी फ्लड टीम और फॉरेंसिक टीम अलग-अलग बिंदुओं पर साक्ष्य जुटा रही हैं। देशराज ने पत्नी की सलवार क्यों और कैसे पहनी? इसी सवाल का जवाब तलाशने में पुलिस उलझी हुई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चारा और लकड़ी लेने खेत पर गए देशराज उर्फ छोटे और उसकी पत्नी सुषमा दोपहर तक घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। खेत के पास दोनों की चप्पलें और खून मिलने के बाद ग्रामीणों ने गुलदार के हमले की आशंका जताई थी। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीमों ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। रात में भी ड्रोन से तलाश की गई थी। वन विभाग ने बाद में गुलदार के हमले की आशंका को अफवाह बताया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सुषमा का शव गंगा के पानी में गिरे पेड़ से बंधा मिला था। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर देशराज का शव पेड़ पर बाइक के क्लच के तार से बनाए गए फंदे पर लटका मिला था। पुलिस के अनुसार देशराज के शरीर पर पत्नी की सलवार थी और उसके अपने कपड़े मौके पर नहीं मिले थे। पोस्टमार्टम में देशराज की मौत हैंगिंग और सुषमा की मौत गला घोंटने से होने की पुष्टि हुई। पुलिस की कहानी के अनुसार, पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर आत्महत्या की। मगर, कई अनसुलझे सवालों के अभी भी जवाब नहीं मिले हैं। सवालों के जवाब तलाशने के लिए ही तीन जिलों की टीम और डॉग स्क्वाॅयड जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम सबसे पहले गुलदार की तलाश में जुट गई थी। इसी दौरान करीब दो घंटे बारिश भी हुई। ऐसे में फॉरेंसिक टीम के पहुंचने से पहले बारिश होने से खेत और आसपास के इलाके में मौजूद साक्ष्य प्रभावित होने की आशंका है। अब फॉरेंसिक जांच में सुरक्षित बचे साक्ष्य और उनकी रिपोर्ट अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed