{"_id":"6a21a40087aec8ec27013047","slug":"video-minister-in-charge-plants-tree-in-his-mother-name-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पर किया पौधरोपण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पर किया पौधरोपण, VIDEO
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ सूबे के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
उन्होंने जिले के लोगों से अपील किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें। कहा कि सरकार पांच जून को पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। भदोही में दो लाख पौधे रोपे जाएंगे। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे पौधरोपण के महत्व को समझाया। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन एवं वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। पौधरोपण स्थलों का चयन, पौधों की उपलब्धता और उनकी सुरक्षा एवं देखरेख की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, एसपी अभिनव त्यागी, एडीएम शुभांगी शुक्ला आदि रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।