फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Development work will be done in Naibazar with an expenditure of Rs. 4 crore.

Bhadohi News: नईबाजार में चार करोड़ से होंगे विकास कार्य

Sat, 05 Sep 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Naibazar with an expenditure of Rs. 4 crore.
नगर पंचायत में चार करोड़ की लागत से जलनिकासी, सड़क और प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। पंडित दीनदयाय उपाध्याय योजना व जलनिकासी योजना के तहत नगर पंचायत की ओर से चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। शासन की स्वीकृति मिलते ही नगर पंचायत प्रशासन की ओर से काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नईबाजार नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड है। यहां की आबादी 25 हजार है। नगर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत प्रशासन का काम है। नगर पंचायत की ओर से बीते दो सालों में कई काम कराए गए हैं, लेकिन अब भी कई वार्ड में नाली, खड़ंजा और प्रकाश की सुविधा का अभाव है। नगर के नेहरू नगर, पटेल नगर, चांदनी चौक, गांधी नगर, अशोक नगर, अंबेडकर नगर, लोहिया नगर, शिवाजी नगर, आजाद नगर समेत अन्य मोहल्लों में अब भी जलनिकासी की समस्या बनी है। इसके अलावा सड़कों का हाल भी खराब है। कई वार्डों में तो प्रकाश के इंतजाम न के बराबर है। समय-समय पर बोर्ड की बैठकों में भी सभासदों की ओर से मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने का काम किया जा रहा है। दो योजनाओं से चार करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलती है तो जलनिकासी, प्रकाश व सड़क की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। - निर्मला सोनकर, चेयरमैन, नईबाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article