{"_id":"6aac1cad2dbd8f71280840f4","slug":"video-bike-rams-into-rear-of-stationary-truck-weaver-dies-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, बुनकर की मौत; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, बुनकर की मौत; VIDEO
वाराणसी- प्रयागराज सिक्सलेन पर कटका गोदाम के पास बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार सूबेदार बिंद (50) निवासी मेदनीपुर औराई की मौत हो गई। वह बुनकरी का काम करता था। नाराज लोगों ने हाइवे पर आधे घंटे तक जाम किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर 20 मिनट में जाम समाप्त कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कछवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
औराई के मेदनीपुर निवासी सूबेदार बिंद बुनाई का काम करता था। बृहस्पतिवार को बुनाई कर घर लौट रहा था। कटका गोदाम के समीप राजमार्ग पर खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने कुछ देर के लिए हाइवे को जाम किया। खबर मिलने पर कछवां और औराई पुलिस मौके पर पहुंच गई। नाराज लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक को दो बेटे और दो बेटियां है। प्रभारी निरीक्षक औराई विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शव को कछवां पुलिस लेकर गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।