{"_id":"6aac49528ee06fc9a8083c52","slug":"villagers-caught-a-woman-carrying-a-child-playing-outside-her-house-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-148758-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ले जा रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को ले जा रही महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन
नगर के सुल्तानापुर यादव बस्ती में बुधवार की देर शाम घर के बाहर खेल रहे एक साल के बच्चे को एक महिला कथित तौर पर उठाकर ले जाने लगी।
बच्चे की मां और दादी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने महिला का पीछा किया और उसे सुल्तानापुर गेट के पास पकड़ लिया।
सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले गई। सुल्तानापुर यादव बस्ती निवासी विशाल यादव ने बताया कि बुधवार की शाम 7 बजे बेटा अभिनंदन यादव घर के बाहर खेल रहा था। उस समय उसकी मां अनिता यादव और दादी सावित्री देवी घर पर थीं। इसी दौरान एक महिला बच्चे को उठाकर वहां से जाने लगी।
परिजनों ने बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की तो महिला ने नोकझोंक की। करीब 500 मीटर दूर सुल्तानापुर गेट के पास ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला मानसिक रूप से ठीक न होने का नाटक कर रही थी। कोतवाली प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि महिला से पूछताछ चल रही है। संवाद