Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Samples of ghee were collected from Ram Chowk in Sonipat, and samples of paneer from the vegetable market; shopkeepers fled after closing their shops, fearing action.
{"_id":"6aabca6bce477918490afecb","slug":"video-samples-of-ghee-were-collected-from-ram-chowk-in-sonipat-and-samples-of-paneer-from-the-vegetable-market-shopkeepers-fled-after-closing-their-shops-fearing-action-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत रामचौक से घी व सब्जी मंडी से पनीर के सैंपल लिए, कार्रवाई के डर से दुकानें बंद कर भागे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत रामचौक से घी व सब्जी मंडी से पनीर के सैंपल लिए, कार्रवाई के डर से दुकानें बंद कर भागे दुकानदार
सोनीपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने वीरवार को खरखौदा शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अलग-अलग स्थानों पर खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकान के शटर गिराकर वहां से चले गए।
टीम ने रामचौक क्षेत्र में पहुंचकर घी का सैंपल लिया, जबकि सब्जी मंडी क्षेत्र में पनीर की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भरे गए। विभाग की ओर से लिए गए इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के शहर में पहुंचने की सूचना दुकानदारों के बीच तेजी से फैल गई। इसके बाद कई स्थानों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार दुकानें बंद कर वहां से निकल गए। टीम ने उपलब्ध दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर कार्रवाई को आगे बढ़ाया। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावट या निम्न स्तर की गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री बेचने वालों में चिंता बढ़ गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. शैलेंद्र ने बताया कि टीम की ओर से लिए गए सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि खुले में पनीर समेत अन्य खाद्य सामग्री बेचने की स्थिति में उसकी गुणवत्ता को लेकर जवाबदेही संबंधित दुकानदार की होगी। यदि जांच में सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो नियमानुसार संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।