फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aarti of Ganpati Bappa is being performed to the beat of drums in 47 pandals.

Bhadohi News: 47 पंडालों में ढोल की थाप पर गणपति बप्पा की हो रही आरती

Fri, 18 Sep 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Aarti of Ganpati Bappa is being performed to the beat of drums in 47 pandals.
सुरियावां आजाद नगर में स्थापित श्री गणेश की प्रतिमा। संवाद
ज्ञानपुर/खमरिया। जिले भर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। हर कोई गणपति महाराज की स्तुति में लीन है।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक 47 स्थानों पर पंडालों में विराजमान गणपति महाराज की आरती ढोल-ताशे की थाप के साथ सुबह-शाम दोनों प्रहर की जा रही है।
गणपति बप्पा मोरया और गजानन महाराज की जय के जयकारों से पंडाल गुंजायमान रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को खमरियां में गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई की गई।
गोपीगंज, जंगीगंज, औराई, खमरियां, भदोही, सुरियावां की फाटक गली, शेखर आजाद नगर में भगवान गणेश की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं।
शाम होते ही पूजा पंडालों में भक्तों का भीड़ उमड़ने लगती है। ढोल-ताशा मंडली की मनमोहक प्रस्तुति आरती को और भी भव्य बना दे रही है। युवा ढोल की थाप पर जमकर नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा की आराधना कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत झालरों से सजे पंडाल, फूलों की सजावट और अगरबत्ती-धूप की सुगंध से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय है।
बच्चों में गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह है। वे नए-नए वेशभूषा में पंडालों में पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही के प्रमुख पंडालों व आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि भीड़ पर नियंत्रण के साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रहे। खमरिया नगर में 12 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित हैं।

पंडाल आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। गणेशोत्सव के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को बाल गणेशोत्सव समिति की खमरियां की तरफ से स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नगर के धोबियान मुहल्ला में स्थापित प्रतिमा मुंबई से आई है। यहां सैकड़ों की संख्या में भक्तों की रोजाना भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed