{"_id":"678bd2ea3aa1c3b15903399d","slug":"video-rajayapal-aanatha-bna-patal-na-kaha-gharana-sa-naha-lugdhaga-bhaii-bhaii-rakaga-hataya-ka-ghatanae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा- घरौनी से नहीं लड़ेंगे भाई-भाई, रुकेंगी हत्या की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा- घरौनी से नहीं लड़ेंगे भाई-भाई, रुकेंगी हत्या की घटनाएं
यूपी के बाराबंकी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत मिली घरौनी कई समस्याओं का निदान करेगी। विवाद के 80 प्रतिशत मामले जमीन से जुड़े होते हैं। जेलों में लोग भरे पड़े हैं लेकिन स्वामित्व कार्ड बनने से हत्या की घटनाएं रुकेंगी। भाई-भाई में विवाद नहीं होगा। जेलें खाली हो जाएंगी। आज खाना नहीं खाएंगे तो स्वास्थ्य ठीक होगा मगर घरौनी लिए बिना नहीं जाना है।
राज्यपाल शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में घरौनी वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 2007 में जब वह गुजरात में राजस्व मंत्री थीं तो स्वामित्व योजना लागू की थी। गुजरात के लोगों को इसका लाभ मिला। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे देश में स्वामित्व योजना लागू हो रही है।
राज्यपाल ने लोगों से कहा कि घरौनी को संभालकर रखना। इसकी चार-पांच छाया प्रति करवा लें। उन्होंने कहा कि घरौनी में महिलाएं भी भागीदार हैं। पहले बंटवारा होता था तो उसी समय तय हो जाता था, बेटी से लिखवा लिया जाता था कि पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं चाहिए। मगर ध्यान रखें... अब बेटी भी संपत्ति में पूरी हकदार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।