Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Patwar and Kanungo Association expressed anger over the viral list of Patwaris In Fatehabad
{"_id":"678b7d6e2087d86b9b0be0d2","slug":"video-patwar-and-kanungo-association-expressed-anger-over-the-viral-list-of-patwaris-in-fatehabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में पटवार व कानूनगो एसोसिएशन ने पटवारियों के बारे में वॉयरल सूची पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में पटवार व कानूनगो एसोसिएशन ने पटवारियों के बारे में वॉयरल सूची पर जताया रोष
फतेहाबाद में दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की एक मीटिंग स्थानीय पटवार भवन में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश कुमार ने की। बैठक में राजस्व पटवारियों को बदनाम करने के लिए जारी वॉयरल सूची की कड़ी निंदा की गई। एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि रजिस्ट्री करने में पटवारियों कोई भूमिका नहीं होती।
अब इंतकाल ऑनलाईन दर्ज होकर पटवारियों के पास आती है जिसकी फीस की रसीद भी रजिस्ट्री के समय ई दिशा में ही ले ली जाती है। उन्होंने बताया कि पटवारियों द्वारा निशानदेही भी नहीं की जाती। उन्होंने बताया कि इस वॉयरल सूची में कई ऐसे पटवारियों के नाम भी शामिल है, जो उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत है जिनका राजस्व रिकार्ड से कोई लेना देना नहीं है।
फिर भी पटवारियों पर रजिस्ट्री, इंतकाल, निशानदेही में पैसे लेने के झूठे आरोप लगाए गए है। उन्होंने कहा कि वॉयरल सूची में पटवारियों को बदनाम करने की कोशिश की गई है। एसोसिएशन इस पर कानूनी विशेषज्ञों की सलाह लेगी। इस मौके पर पृथ्वी सिंह काकड़, रमेश, चंद्र कंबोज, कृष्ण कुमार, प्रभुराम, कृष्ण कुमार, रूली राम सहित जिलेभर के अनेक कानूनगो व पटवारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।