{"_id":"6aa703a3c8670a300a0da3c1","slug":"25-lakh-people-faced-hardship-due-to-faults-and-power-cuts-barabanki-news-c-315-1-brb1038-179312-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फाल्ट और कटौती के खेल में ढाई लाख ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फाल्ट और कटौती के खेल में ढाई लाख ने झेली परेशानी
Mon, 14 Sep 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लगातार जारी बिजली की आवाजाही ने उमस भरी गर्मी में करीब ढाई लाख की आबादी को बेहाल कर दिया है। शहर में पांच-पांच मिनट के अंतराल पर हो रही कटौती व लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश है। शनिवार की रात से शुरू हुआ ट्रिपिंग का सिलसिला रविवार दिन भर जारी रहा, जिससे कई इलाकों में लोगों को पेयजल के संकट से भी जूझना पड़ा।
शहर के छाया चौराहा, लखपेड़ाबाग, पटेल नगर, ओबरी, आजाद नगर और सिविल लाइन्स जैसे घने रिहायशी मोहल्लों में पूरी रात बिजली आती-जाती रही। कई इलाकों में तो लगातार तीन से चार घंटे तक आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इनवर्टर जवाब दे गए और पानी की टंकियां खाली रहने से दैनिक कामकाज प्रभावित हुआ। लगातार कटौती से नाराज शहरवासियों में विभागीय लापरवाही को लेकर आक्रोश है।
चंदौली विद्युत उपखंड से आई 33 हजार केवी मेन लाइन में अचानक फाल्ट आने से रविवार दोपहर करीब 12 बजे मसौली उपकेंद्र की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। कड़ी धूप और भीषण उमस के बीच लगभग चार घंटे तक बिजली गायब रहने से मसौली, बड़ागांव, बांसा, सआदतगंज, अनूपगंज और नौबस्ता समेत 250 गांवों की करीब ढाई लाख आबादी बुरी तरह प्रभावित हुई। विभागीय टीमों की पेट्रोलिंग के बाद जहांगीराबाद स्थित पॉलिटेक्निक के पास फाल्ट मिला। अवर अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि शाम चार बजे खराबी दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
इसी तरह त्रिलोकपुर उपकेंद्र पर रोस्टिंग और कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के कारण शनिवार रात करीब 96 गांवों की बिजली सप्लाई लगातार 5 घंटे बाधित रही। इस कारण त्रिलोकपुर, दतौली, गगियापुर, अच्छेछा, निजामपुर और अमलोरा सहित कई गांवों की करीब 90 हजार की आबादी को रात भर परेशानी उठाना पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोडिंग और रोस्टिंग के दोहरे संकट ने पूरे क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है। हैदरगढ़ टाउन हैदरगढ़ में भी शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक बिजली की आवाजाही ने लोगों को काफी परेशान किया। बहुता फीडर से जुड़े नाराज उपभोक्ता जब आक्रोश जताने विद्युत खंड व उपखंड कार्यालय पर पहुंचे तो कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नहीं मिला।