फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Waste will be collected from every household; disposal units will be set up in 321 villages.

Barabanki News: घर-घर एकत्र होगा कूड़ा, 321 गांवों में बनेंगी निस्तारण इकाइयां

Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Waste will be collected from every household; disposal units will be set up in 321 villages.
सुल्तानपुर। गांव क्षेत्रों को साफ सुथरा व स्वच्छ बनाने की कवायद अब रफ्तार पकड़ने लगी है। इसके तहत अब गांवों में भी घर-घर से कूड़ा एकत्र किया जाएगा। इसके लिए बचे हुए 321 गांवों में कूड़ा निस्तारण इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। प्रत्येक गांवों में इकाइयां बनने से गांव का कूड़ा गांव में ही निस्तारित किया जा सकेगा। कूड़ामुक्त होने से गांवों में बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर भी रोक लग सकेगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शासन की ओर से प्रत्येक गांवों को कूड़ामुक्त बनाने का अभियान पंचायतराज विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। अभी तक 442 गांवों में कूड़ा निस्तारण इकाई का निर्माण हो चुका है। जबकि 217 में गांवों में निर्माण कार्य जारी है। विभाग की ओर से 321 गांवों में मिशन के तहत इकाई निर्माण की तैयारी है। इसके लिए कूड़ा एकत्र करने के संसाधन उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रंधक अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रत्येक घरों का कूड़ा एकत्र करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ब्लॉक के मिशन प्रबंधकों को शहर की तरह कूड़ा गाड़ी को कूड़ा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पंचायतीराज अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि 321 गांवों में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत इकाई का निर्माण कराया जाएगा। कूड़ा निस्तारण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed