{"_id":"678b7d7587ec1b572f0c0a1b","slug":"video-urban-contract-sanitation-workers-protested-till-mla-office-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में शहरी संविदा सफाई कर्मियों ने विधायक कार्यालय तक किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में शहरी संविदा सफाई कर्मियों ने विधायक कार्यालय तक किया प्रदर्शन
सीआईटीयू से संबंधित शहरी संविदा सफाई कर्मियों ने शनिवार को शहर में जुलूस निकाला और सेक्टर-14 स्थित विधायक निखिल मदान के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने विधायक के पीए को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस पर पीए ने आश्वासन दिया कि विधायक को मामले से अवगत कराकर उनकी समस्या का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी।
इससे पहले संविदा सफाई कर्मी अग्रसेन चौक के पास एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए संविदा कर्मी विधायक के कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान अजय कुमार टांक ने की। सीटू वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि संविदा सफाई कर्मियों को रुका हुआ वेतन दिलाया जाए।
उन्हें चार साल से रुका हुआ एरियर दिलाया जाए। उन्हें सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू किया जाए। इस दौरान सीटू राज्य उप प्रधान सुनीता, जिला सचिव राजेश टोकी, जिला उप प्रधान नवीन चांवरिया, सुनीता, विजय समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।