{"_id":"677e890be2fb44513a0b3539","slug":"video-balrampur-thagal-ma-mahal-va-parashha-pahalvana-na-thakhaya-thamakhama-kashata-ka-bca-thapapaugdha-bha-cal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Balrampur: दंगल में महिला व पुरुष पहलवानों ने दिखाया दमखम, कुश्ती के बीच थप्पड़ भी चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Balrampur: दंगल में महिला व पुरुष पहलवानों ने दिखाया दमखम, कुश्ती के बीच थप्पड़ भी चले
बलरामपुर के पचपेड़वा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मध्यनगर में राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का शुभारंभ बुधवार को हुआ। दो दिवसीय दंगल के पहले दिन 10 मुकाबले हुए जिसमें महिला व पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया।
आयोजक हामिद सेठ ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। पहली कुश्ती सहारनपुर के वकार पहलवान व दिल्ली के मोंटी पहलवान के बीच हुई जिसमें वकार पहलवान ने जीत हासिल की। दूसरी कुश्ती मेरठ के परवेज पहलवान व राजस्थान के मुन्ना टाइगर पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। तीसरी कुश्ती में राजस्थान के सोनू पहलवान ने मेरठ के शनि पहलवान को पटकनी दी। चौथी कुश्ती दिल्ली के प्रवीण पहलवान और उत्तराखंड के परवेज पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी।
पांचवी कुश्ती में जम्मू के रिजवान पहलवान ने दिल्ली के शमशेर पहलवान को हराया। छठवीं कुश्ती प्रवीण और दिल्ली के मोंटी पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी। सातवें मुकाबले में जम्मू के मोहम्मद रिजवान गनी पहलवान ने राजस्थान के मुन्ना पहलवान को कड़े मुकाबले में हराया। आठवीं कुश्ती कलियर शरीफ के वकार पहलवान और दिल्ली के प्रवीण पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी।
नौंवा मुकाबला महिला पहलवानों के बीच हुआ। यह मुकाबला गाजीपुर की ब्यूटी पहलवान और लखनऊ की प्रथम पहलवान के बीच बराबरी पर छूटा। दसवें मुकाबले में हिमांचल के बाबा लाडी पहलवान ने चंडीगढ़ के सोनू पहलवान को हराया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान फिरोज अहमद, मोहम्मद कमाल, अफजाल, आसिफ, बाबू चौधरी सद्दाम, गुड्डू तिवारी व खान हुसैन सहित तमाम दंगल प्रेमी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।