फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Increase activity up to the booth level to strengthen the organization: Maurya

संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं : मौर्य

Fri, 25 Sep 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Increase activity up to the booth level to strengthen the organization: Maurya
फोटो-14- बलरामपुर के भाजपा कार्यालय अटल भवन में आयोजित बैठक में शामिल पदा​धिकारी। स्रोत पार्टी।
बलरामपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजकिशोर मौर्य शुक्रवार को जिले में पहुंचे। पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी के अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी का स्वागत किया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। जिला प्रभारी ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी लेते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार, क्षेत्रीय मंत्री विजय कुमार भुर्जी, जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, मनोज तिवारी, पंकज सिंह, चेयरमैन प्रिंस वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, बंदना पासवान, दयाराम प्रजापति, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदू विश्वकर्मा, ललिता तिवारी, अक्षय शुक्ल, डीपी सिंह बैस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed