फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A Math-Science garden will be set up at the PM SHRI School

Balrampur News: पीएम श्री स्कूल में बनेगा मैथ्स-साइंस गार्डेन

Fri, 25 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
A Math-Science garden will be set up at the PM SHRI School
फोटो-7- बलरामपुर के पीएमश्री विद्यालय बिलोहा बनकसिया में मौजूद विद्यार्थी व ​शिक्षक। स्रोत विभा
बलरामपुर। पीएमश्री योजना के तहत जिले में चयनित एक पीएमश्री विद्यालय में मैथ्स-साइंस गार्डेन विकसित किया जाएगा। इसके निर्माण और गणित-विज्ञान से जुड़े मॉडल व उपकरणों की स्थापना पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गार्डेन का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों तक सीमित रखने के बजाय प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से विषयों को समझने का अवसर देना है।
विज्ञापन

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पीएमश्री विद्यालय का चयन कर गार्डेन तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय परिसर में बच्चों की पहुंच और सुविधा को ध्यान में रखते हुए गणित व विज्ञान से संबंधित मॉडल, उपकरण और प्रयोगात्मक गतिविधियों के लिए सामग्री स्थापित की जाएगी। गार्डेन में ड्रोन, सोलर सिस्टम मॉडल, ट्रैफिक टॉवर ट्री, डायरेक्शन टॉवर ट्री, डिस्टेंस मीटर मॉडल, एसएसएलवी और एआर सोलर सिस्टम चार्ट समेत करीब 16 तरह के मॉडल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान के सिद्धांतों और गणितीय अवधारणाओं को देखकर और प्रयोग करके समझ सकेंगे। संबंधित विद्यालय के साथ आसपास के अन्य परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को भी गार्डेन का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन

कार्य की निगरानी के लिए जिला स्तर पर गठित होगी समिति
मॉडल और उपकरणों की खरीद सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। कार्य की निगरानी के लिए जिला स्तर पर समिति गठित होगी। इसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी सदस्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य-सचिव, विज्ञान विषय के एक शिक्षक और रोबोटिक्स या साइंस इनोवेशन से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञ सदस्य होंगे। समिति विद्यालय के चयन के साथ गार्डेन की प्रारंभिक एवं तकनीकी स्वीकृति, जेम पोर्टल से खरीद, निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत जिले के एक पीएमश्री विद्यालय में मैथ्स-साइंस गार्डेन का निर्माण होना है। शासन की गाइडलाइन और मानकों के अनुसार इसके लिए जल्द ही विद्यालय का चयन किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed