{"_id":"6a085cfc9b5e690b5307ad2d","slug":"video-youth-arrested-for-setting-bullet-motorcycle-on-fire-for-instagram-reel-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम रील के लिए बुलेट में लगाई आग, युवक गिरफ्तार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्टाग्राम रील के लिए बुलेट में लगाई आग, युवक गिरफ्तार; VIDEO
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर खतरनाक रील बनाकर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगाने और उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी सीज कर दिया गया है।
सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि सिविल लाइन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज किया गया। मीडिया सेल को प्राप्त वीडियो में इंस्टाग्राम आईडी “serveshsonkar” से एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल के चारों तरफ पेट्रोल डालकर उसमें आग लगाते हुए दिखाई दिया। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि यह कृत्य न केवल लापरवाहीपूर्ण और खतरनाक था, बल्कि इससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को डीएवी कांशीराम आवास निवासी आरोपी सर्वेश सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है और आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।