Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   E-rickshaws are moving at a very fast pace in the city.

Azamgarh News: बड़ी तेज है शहर में ई-रिक्शा की रफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws are moving at a very fast pace in the city.
नगर क्षेत्र में सड़कों पर फर्राटा भरते ई-रिक्शा, लगा जाम। संवाद
जनपद में ई-रिक्शा की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, जो पिछले छह साल में 3792 से बढ़कर 12410 हो गई है। इस अनियंत्रित बढ़ोतरी के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। हर साल नए ई-रिक्शा के पंजीकरण की संख्या बढ़ती जा रही है। यह वित्तीय वर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन ई-रिक्शा पंजीकरण का आंकड़ा पिछले साल को पार कर गया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हर साल करीब ढाई हजार से अधिक नए ई-रिक्शों का पंजीकरण हो रहा है। शहर में बहुत से लोग ऐसे हैं जो कई ई-रिक्शों को लेकर किराये पर चलवाते हैं, जिससे प्रतिदिन तीन सौ से पांच सौ रुपये तक किराया वसूलते हैं।
विज्ञापन

पिछले छह सालों में शहर में कोई नया मार्ग नहीं बना और न ही सड़कों का चौड़ीकरण हुआ है, जिससे बढ़ती संख्या जाम का कारण बन रही है।
00
बढ़ती संख्या ने बढ़ाई यातायात पुलिस की चिंता
जनपद में बढ़ी ई-रिक्शा की संख्या यातायात पुलिस के लिए भी सिरदर्द बन गई है। यातायात पुलिस को भी समझ में नहीं आ रहा है कि वह किस तरह से इस पर लगाम लगाए। इनकी अधिक संख्या के कारण निर्धारित रूटों पर इनका संचालन भी नहीं करा पा रही है। शहर में ई-रिक्शों की बढ़ती संख्या से गुरुटोला से पुरानी सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, जिला महिला अस्पताल, शिब्ली चौराहा जैसे कई स्थानों पर जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा संचालन के लिए मार्ग तो तय किए हैं, लेकिन ये केवल कागजों में हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से पंजीकृत ई-रिक्शा भी शहर में दौड़ रहे हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
विगत छह सालों में इस तरह बढ़ा ई-रिक्शा का पंजीकरण
वर्ष
पंजीकृत ई-रिक्शा
2021
3792
2022
5282
2023
7295
2024
9648
2025
11526
2026
12410 अब तक
00 वर्जन
रास्ते तो नियत हैं, लेकिन इनकी संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे में अगर नियमों का पालन किया जाए तो इनके चलने के लिए पूरा रास्ता ही चाहिए। व्यवस्था की जा रही है, जब तक व्यवस्था नहीं हो जाती है, तब तक यह जैसे चल रहे हैं, उसी तरह से चलेंगे। -संजय पाल, टीएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed