{"_id":"6803a8de3d11961ad207feeb","slug":"video-in-azamgarh-the-baraatis-clashed-with-each-other-over-the-song-on-the-dj-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में डीजे पर गाने को लेकर बाराती पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई रिश्तेदारों की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में डीजे पर गाने को लेकर बाराती पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई रिश्तेदारों की पिटाई
तरवां थाना क्षेत्र के ठाटा तरवां गांव से बेल्थरा बलिया गई बारात में बारातियों के दो पक्ष डीजे पर गाना बजाने को लेकर आपस में भिड़ गए। बारात के वापस आने पर गांव के लोगों ने रिश्तेदारों को रोक लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। उनकी गाड़ियां तोड़ दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आई।
ठाटा तरवां गांव निवासी हरेंद्र चौहान पुत्र रामायण चौहान की बारात शुक्रवार को बेल्थरा बलिया गई थी। बारात में गांव के साथ ही गाजीपुर जनपद के सादियाबाद से हरेंद्र चौहान के बहनोई और गांव के लोग गए थे। हरेंद्र अपने जीजा के यहां बचपन से ही रहता था इसलिए उसने गांव के लोगों को भी निमंत्रण दिया था। बारात में डीजे पर गाने बजाने को लेकर ठाटा तरवां और सादियाबाद के लोगों में मारपीट हो गई। सुबह बारात विदा होकर ठाटा तरवां गांव पहुंची। जब सादियाबाद के रिश्तेदार जाने लगे तो गांव के लोगों ने उन्हें रोक लिया और जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी भी हुई। गांव के लोगों ने सादियाबाद से आए लोगों की बाइक और चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा और उसकी गाड़ी पर भी पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मौके से 14 लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।