{"_id":"680352065db4669cf00155bc","slug":"video-thalha-na-rasata-ma-rakavaii-gaugdha-malgaugdha-ka-samana-kathakara-khatama-kara-l-javanall-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"दूल्हे ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, मालगाड़ी के सामने कूदकर खत्म कर ली जीवनलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, मालगाड़ी के सामने कूदकर खत्म कर ली जीवनलीला
यूपी के अमेठी में शुक्रवार की शाम दूल्हे ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से घरवाले चीत्कार उठे। उधर, हाथों में मेंहदी लगाए साजन के इंतजार में बैठी दुल्हन को ये खबर मिली तो वह पछाड़ खाकर गिर गई। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
घटना गौरीगंज क्षेत्र के बनी रेलवे स्टेशन के पास की है। मूल रूप से रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र के सूची चौराहा निवासी राम किशोर यादव के बेटे रवि यादव (30) की शादी, मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के मिर्जा जमालपुर नवापुर गांव निवासी आनंद यादव की बहन से तय हुई थी। 18 अप्रैल को शादी थी। तय तारीख और समय पर बरात रायबरेली से मऊ जाने के लिए निकली।
बनी रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 9:30 बजे दूल्हे ने गाड़ी रुकवाई। वह लोगों की नजरों से बचकर ट्रैक की तरफ पहुंचा। इसी समय आ रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। टक्कर लगने के बाद वह छिटककर दूर गिरा। पलक झपकते ही उसके प्राण निकल गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।