{"_id":"680351e145d009052a0b53d4","slug":"video-ayathhaya-ma-vahapa-na-mamata-sarakara-ka-khalfa-kaya-hatha-aakarasha-paratharashana-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में विहिप ने ममता सरकार के खिलाफ किया हिंदू आक्रोश प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में विहिप ने ममता सरकार के खिलाफ किया हिंदू आक्रोश प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या के गांधी पार्क में हिंदू आक्रोश प्रदर्शन किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के नेताओ ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश तिवारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बंगाल की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने कहा कि मुर्शिदाबाद में लगातार हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं, उनकी हत्या हो रही है। राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि ममता सरकार को बर्खास्त कर वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने कहा कि मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार हुआ है। उनके घर जला दिए गए हैं। इसके बावजूद ममता सरकार मूकबधिर की तरह बैठी हुई है। हम लोगों की मांग है कि ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त किया जाए और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। विहिप नेताओं ने कहा कि यदि भारत सरकार इस पर निर्णय नहीं लेती है तो विश्व हिंदू परिषद इस आंदोलन को आगे ले जाएगी। हर स्थिति में बंगाल में हिंदुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।