Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Be careful while lighting crackers, don't leave children alone

Azamgarh News: पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले न छोड़ें

Sat, 07 Nov 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Be careful while lighting crackers, don't leave children alone
आजमगढ़। दीपावली पर पटाखे जलाते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन तथा आपात सेवा की ओर से सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है। इसके माध्यम से लोगों को पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि जारी एडवाइजरी के तहत पटाखे हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर जलाएं। बच्चों को अकेले पटाखे ना जलाने दें और बड़ों की देखरेख में ही आतिशबाजी कराएं। आग बुझाने के लिए पास में पानी की बाल्टी या रेत रखें। एक साथ कई पटाखे ना जलाएं। रॉकेट और अनार जैसे पटाखों को बोतल या स्टैंड में लगाकर ही जलाएं। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर आतिशबाजी से बचें। पटाखे जलाते समय धूम्रपान ना करें और आग के पास ज्वलनशील सामग्री न रखें। तेज आवाज वाले पटाखों से बचें और कानों की सुरक्षा का ध्यान रखें। यदि कोई पटाखा नहीं जलता है तो उसे दोबारा हाथ ना लगाएं। कुछ देर बाद उस पर पानी डालकर निष्क्रिय करें। जल चुके पटाखों को हाथ से ना छुएं और उन्हें ठंडा होने दें। गैस सिलिंडर, पेट्रोल, डीजल व अन्य ज्वलनशील पदार्थों के पास पटाखे जलाने से भी बचें। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की है। डीएम ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर आगजनी और दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। सुरक्षित रहें और खुशहाल दीपावली मनाएं।
विज्ञापन

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
अग्निशमन केंद्र
संपर्क नंबर
ब्रह्मस्थान
9454418618
बूढ़नपुर 9454418619
लालगंज
9454418622
महराजगंज
7839861588
मार्टीनगंज 7839861643
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed