कुदरकोट क्षेत्र के गांव अचानकपुर में सोमवार को दोपहर बाद गेहूं के एक खेत में हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों ने जब आग की लपटें उठती देखीं, तो चीख-पुकार मची। सूचना पर दमकल व पुलिस टीम पहुंची। ग्रामीणों व दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 10 बीघा गेहूं की पकी खड़ी फसल जल गई।
गांव बल्लपुर निवासी श्याम बिहारी दीक्षित के अचानकपुर गांव के पास 10 बीघा खेत हैं। इसे दिलीपपुर निवासी रजपाल कटौती पर लिए हैं। सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के साथ लपटें फैल गईं। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल व पुलिस भी पहुंच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।