{"_id":"6a971c939c345be58e01bc44","slug":"railway-crossing-boom-broken-after-collision-with-a-loader-traffic-disrupted-for-an-hour-and-a-half-auraiya-news-c-211-1-aur1024-150774-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लोडर की टक्कर से टूटा रेलवे क्रॉसिंग का बूम, डेढ़ घंटे ठप रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लोडर की टक्कर से टूटा रेलवे क्रॉसिंग का बूम, डेढ़ घंटे ठप रहा आवागमन
Wed, 02 Sep 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा। रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह बूम टूट गया। इससे मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार सुबह लगभग 11:05 बजे रेलवे क्रॉसिंग संख्या 13बी का गेटमैन ट्रेन के आगमन को लेकर फाटक बंद कर रहा था। उसी समय फफूंद थानाक्षेत्र के गांव नगला अंधियारी निवासी उपेंद्र अपना खाली लोडर लेकर बिधूना की ओर जा रहा था। लोडर फाटक के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर बूम से जा टकराया। इससे बूम टेढ़ा होकर टूट गया। घटना के तुरंत बाद गेटमैन ने इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक बंद कर अधिकारियों को सूचना दी।
मौके पर आई आरपीएफ ने लोडर चालक को हिरासत में लिया। रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू किया। दोपहर 12:34 बजे नया बूम लगाकर आवागमन बहाल कराया जा सका। फाटक टूटने और मरम्मत कार्य चलने के कारण बिधूना व फफूंद की तरफ जाने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को खगा का नगला मार्ग से होते हुए लगभग पांच किमी का लंबा चक्कर काटकर गंतव्य तक जाना पड़ा।