{"_id":"6a9726b74f0fb9b54f05cca7","slug":"west-asia-tension-us-attacks-iran-chabahar-trump-threat-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया तनाव: अमेरिका ने चाबहार समेत ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले; ट्रंप ने क्या धमकी दी?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया तनाव: अमेरिका ने चाबहार समेत ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले; ट्रंप ने क्या धमकी दी?
Wed, 02 Sep 2026 12:55 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/तेहरान।

Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:55 AM IST
सार
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के चाबहार, केशम द्वीप समेत कई ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को और कड़े नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कितना बढ़ेगा? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संकट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में चाबहार और केशम द्वीप समेत कई अहम ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। भारतीय समयानुसार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुए हमलों में ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।
सेंटकॉम ने क्या कहा?
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) के मुताबिक, यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर आईआरजीसी के हालिया हमलों के जवाब में की गई। इससे दोनों देशों के बीच संघर्ष फिर से भड़क गया है। ईरान की समाचार एजेंसियों के अनुसार, केशम द्वीप, बंदर अब्बास, चाबहार, जास्क और सिरिक में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।
ट्रंप ने क्या धमकी दी?
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान ने इस हमले का जवाब दिया, तो उसे और भी सख्त परिणाम भुगतने होंगे। आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिका को अपने इन नए हमलों पर पछतावा होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध: अमेरिकी सेना ने आईआरजीसी ठिकानों पर किए हमले, बंदर अब्बास के पास पांच से ज्यादा धमाके
ब्रेंट क्रूड के दामों में वृद्धि
इस ताजा संघर्ष के बाद ब्रेंट क्रूड तेल के दामों में लगभग दो फीसदी की और तेजी आई है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे सऊदी अरब के दो सुपर टैंकरों पर भी अज्ञात मिसाइलों से हमले की खबर है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि यदि फारस की खाड़ी से ईरान को तेल निर्यात करने से रोका गया, तो कोई भी देश यहां से तेल निर्यात नहीं कर पाएगा।
अमेरिकी वित्त मंत्री ने क्या कहा?
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने घोषणा की है कि अमेरिका इस सप्ताह और अगले सप्ताह ईरान के खिलाफ नए बैंकिंग प्रतिबंध और कड़े आर्थिक उपाय लागू करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य ईरान के नेतृत्व को आर्थिक रूप से अलग-थलग करना है। कतर में स्थित अमेरिकी दूतावास ने मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने को कहा है।