फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power supply disrupted by rain; dozens of villages plunged into darkness.

Auraiya News: बारिश में चरमराई बिजली व्यवस्था, दर्जनों गांव अंधेरे में

Wed, 02 Sep 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 02 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by rain; dozens of villages plunged into darkness.
उपकेंद्र में लगी इनकमिंग मशीन। स्रोत:कर्मी - फोटो : 1
औरैया। बारिश के साथ ही जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। कहीं फीडर में फॉल्ट होने से एक दर्जन से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए तो कहीं उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में खराबी आने से करीब 30 गांवों की बिजली गुल रही। मुरादगंज में ट्रांसफार्मर खराब होने से 300 परिवारों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। बिजली संकट ने पेयजल से लेकर मोबाइल चार्जिंग और रोजमर्रा के कामों तक को प्रभावित किया।
विज्ञापन

-----
फॉल्ट से नौगवां फीडर ठप, दर्जनभर गांव प्रभावित
कंचौस क्षेत्र के असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर की आपूर्ति सोमवार रात करीब तीन बजे तेज बारिश के बाद ठप हो गई। पुरवा महिपाल, नौगवां, बट्टाहा, सुंदरपुर, रंजीतपुर, अमरपुर और विजई पुरवा समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा रहा। मंगलवार सुबह बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। मोबाइल चार्ज नहीं हो सके, जिससे ग्रामीणों को संपर्क बनाए रखने में भी परेशानी हुई। जेई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फीडर की लाइन लंबी होने के कारण बारिश से कई स्थानों पर फॉल्ट हुए हैं। कर्मचारियों की टीम लगाकर इन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

--
300 परिवारों ने अंधेरे में गुजारी रात
मुरादगंज के इटावा रोड स्थित छमरुआ कुएं के पास लगा ट्रांसफार्मर सोमवार दोपहर खराब हो गया। इससे आसपास की बस्ती से औरैया रोड तक करीब 300 परिवारों की बिजली आपूर्ति ठप रही। कर्मचारियों ने मरम्मत की कोशिश की, लेकिन लाइन चालू करते ही ट्रांसफार्मर फिर फॉल्ट हो गया। जेई विजय कुमार ने बताया कि आपूर्ति बहाल करने के लिए ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इनकमिंग मशीन से निकली चिंगारी, 30 गांवों की बिजली गुल
बिधूना के रूपपुर सहार विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार सुबह इनकमिंग मशीन में तेज चिंगारी के साथ फॉल्ट हो गया। इसके बाद करीब 30 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बारिश के कारण मशीन में पानी पहुंचने से तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई है। बिजली बंद होने से नलकूप नहीं चल सके और ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया। जेई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मशीन की खराबी दूर कराने के लिए बाहर से इंजीनियर और टेक्नीशियन बुलाए गए हैं। मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।

------
पांच दिन बाद बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को राहत
पढ़ीन गांव में पांच दिन से फुंके ट्रांसफार्मर के कारण बिजली संकट बना हुआ था। इससे पेयजल समेत रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे थे। शिकायत के बाद मंगलवार सुबह निगम ने नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। ग्रामीणों को मंगलवार रात तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed